अच्छे दिन तो नहीं आए लेकिन मोदी सरकार और मोदी जाएंगे: केशवचंद यादव, "कांग्रेस युवा क्रांति यात्रा" का शिरपुर आगमन पर हुआ स्वागत | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ धुले (महाराष्ट्र), NIT:

अच्छे दिन तो नहीं आए लेकिन मोदी सरकार और मोदी जाएंगे: केशवचंद यादव, "कांग्रेस युवा क्रांति यात्रा" का शिरपुर आगमन पर हुआ स्वागत | New India Timesयुवा कांग्रेस कमेटी की तरफ से निकाली गई युवा क्रांति यात्रा शुक्रवार को शिरपुर पहुंची, जहां पूर्व मंत्री विधायक अमरीश पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कांग्रेस जनों ने यात्रा का स्वागत किया।

यात्रा में शामिल यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य नरेंद्र मोदी के जनविरोधी नीतियों जैसे राफेल डील में महा घोटाला और किसान एवं रोजगार नीति के विरोध में है। अब पूरा देश राहुल गांधी को उम्मीद की नजर से देख रहा है। पिछले साढ़े चार वर्षों में जिस तरह से देश की दुर्गत भाजपा ने की, जिसकी वजह से देश को पीछे धकेलने का काम किया है, इन्हें जनता कभी भी माफ नहीं करेगी। ‘नोटबंदी आजाद इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला साबित हुआ है।’ नोटबंदी से किसको फायदा हुआ? इस यात्रा का महाराष्ट्र के शिरपुर में समापन हुआ।

अच्छे दिन तो नहीं आए लेकिन मोदी सरकार और मोदी जाएंगे: केशवचंद यादव, "कांग्रेस युवा क्रांति यात्रा" का शिरपुर आगमन पर हुआ स्वागत | New India Times

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार विकास के नाम पर युवाओं को गुमराह कर रही है। नोटबंदी भाजपा सरकार का सबसे बड़ा घोटाला है। अपनी असफलता को छिपाने के लिए भाजपा तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। उसकी जन विरोधी नीतियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस के युवा जाएंगे। भाजपा की पोल खोलने के लिए युवा क्रांति यात्रा 16 दिसंबर को कन्याकुमारी से निकाली गई है। यह यात्रा अलग-अलग राज्यों में होते हुए कश्मीर तक जाएगी। 30 जनवरी को दिल्ली में इसका समापन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अच्छे दिनों का वादा किया था अच्छे दिन तो नहीं आए लेकिन मोदी 2019 में जाएंगे इस तरह का वक्तव्य किया

अच्छे दिन तो नहीं आए लेकिन मोदी सरकार और मोदी जाएंगे: केशवचंद यादव, "कांग्रेस युवा क्रांति यात्रा" का शिरपुर आगमन पर हुआ स्वागत | New India Times

नगर सेवक तपन भाई पटेल ने कांग्रेस के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिरपुर क्षेत्र के आदिवासियों के विकास के लिए पूर्व मंत्री तथा विधायक कटिबद्ध होने की बात कही और क्षेत्र का विकास के लिए हर संभव प्रयास किया है। कांग्रेस की युवा रैली के समापन के अवसर पर देशभर के विभिन्न स्कूलों के पदाधिकारी सेल अध्यक्ष में प्रमख रूप से केशवचंद यादव बी.सी. श्रीनिवासन, डॉक्टर चांद रेड्डी, प्रतिभा रघुवंशी, सत्यजित तांबे, मनीष चौधरी, भैय्या पवार, कुणाल राऊत, जगदेव गागा, विनीत कम्बोज, शाम सनेर, आमदार काशिरामजी पावरा, आम, के सी पाडवी, भूपेश भाई पटेल, तपन भाई पटेल तथा विविध संस्थान के पदाधिकारी व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता व हजारों युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

One thought on “अच्छे दिन तो नहीं आए लेकिन मोदी सरकार और मोदी जाएंगे: केशवचंद यादव, “कांग्रेस युवा क्रांति यात्रा” का शिरपुर आगमन पर हुआ स्वागत”
  1. आदरणीय आ,अमरीशभाई पटेल सर,आदरणीय भुपेश भाई पटेल सर,आमचे युवा नेते तपणभाई पटेल सर यांनी शिरपुर तालुक्यासाठी रक्ताचे पाणी करुन 1985 पासुन लोकांची कामे करत आहेत शिरपुर चे उदाहरण शेजारी जिल्हे देतात
    शाऴा सुशोबित,रस्ते सिंमेन्टचे,पाणी शुध्द ते ही 24 तास
    रोजगार,शेतकरी साठी शिरपुर पेटन नाले खोलीकरन करुन पाणी अडवा पाणी जिरवा हे2004पासुनशेती साठी मुबलक पाणी य़ेथील इंदिरा हास्पीटल ज्याला बघितल्यावर माणुस विचार करतो अशी सुविधा कुठेच नाही आमच्या शिरपुर साठी खरोखर पटेल परिवार देवच लाभले आहेत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version