मीजल्स-रूबेला अभियान: 2020 तक देश एवं प्रदेश को खसरा से मुक्त कराने का रखा गया है लक्ष्य | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ ग्वालियर (मप्र), NIT:

मीजल्स-रूबेला अभियान: 2020 तक देश एवं प्रदेश को खसरा से मुक्त कराने का रखा गया है लक्ष्य | New India Times

प्रदेश एवं जिले के बच्चों को खसरा (मीजल्स) एवं रूबेला रोग से मुक्त बनाने के लिए 15 जनवरी 2019 से व्यापक टीकाकरण अभियान कलेक्टर भरत यादव के निर्देशन में चलाया जाएगा। उक्त अभियान भारत देश में विभिन्न राज्यों में चरणबद्ध तरीके से सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। उक्त टीके से 2 बीमारियों का बचाव होगा।

पत्रकारों को जानकारी देते हुए कलेक्टर भरत यादव ने बताया कि यह यह टीका 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को लगाया जाएगा जिसको लेकर सभी शासकीय व अशासकीय स्कूलों को निर्देशित किया गया है कलेक्टर ने बताया की जो बच्चों को पूर्व में टीके लग चुके है उन्हें भी लगबाना होगा,और यह टीका सुरक्षित है यह अभियान भारत के 22 राज्यों में पूर्व से चल रहा है, जिसको लेकर who ने 15 जनवरी से इस अभियान को प्रारम्भ किया जा रहा है जिसको लेकर व्यापक तैयारियां पूण कर ली गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version