समोई में विद्यार्थियों में वितरित की गईं साइकिलें | New India Times

रहीम हिंदुस्तानी/मुकेश वसुनिया, झाबुआ (मप्र), NIT:

समोई में विद्यार्थियों में वितरित की गईं साइकिलें | New India Times

झाबुआ जिले के राणापुर शासकीय हाई सेकंडरी विद्यालय समोई में गुरुवार को कक्षा 9वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित की गई। इस कार्यक्रम में युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया एवं समोई के सरपंच रूपसिंग बामनिया, देवलसिंग परमार, विजय भाबर, जनपद सदस्य मानसिंग, रूपाखेड़ा तोलसिंग, कुशलपुरा सरपंच चरणसिंग हटिला, नंदकिशोर पटेल, कालू बामनिया, वेस्ता बामनिया, अमरसिंग हटिला आदि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों के द्वारा छात्रों को साइकिलों का वितरण किया। माैके पर प्रधानाध्यापक इन्द्रसिंग चमका, दिलीप रोज एवं स्कुल स्टाॅफ के सदस्य भी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version