युवक ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार कर की आत्महत्या | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

युवक ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार कर की आत्महत्या | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक 32 बर्षीय युवक ने अपनी लाइसेंसी बन्दूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा सुसाइड नोट व लाइसेंसी बन्दूक को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में स्थित दुर्गा इन्क्लेव निवासी मुरारी लाल पांडेय का 32 बर्षीय बेटा विनय कुमार पांडेय उर्फ रिंकू पांडेय, अपनी पत्नी नीतू , बेटे ऋषभ (12) व रिशु (10) के साथ थाना क्षेत्र में ही केशव नगर कालोनी में डॉक्टर ओमप्रकाश के मकान में प्रथम तल पर किराए पर रहता था। बुधवार दोपहर लगभग दो बजे विनय घर पहुंच और पत्नी को कमरे के बाहर भेज दिया । पत्नी के बाहर जाने के कुछ देर बाद विनय ने बाथरूम में अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर उसकी पत्नी नीतू अंदर पहुंची तो बाथरूम में अंदर खून से लथपथ विनय का शव पड़ा था तथा सिर में गोली लगने से उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो चुकी थी। पत्नी के चीखने चिल्लाने व गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के लोगो भी इकट्टा हो गए। सूचना पुलिस को दी गई। आला अधिकारियों के साथ फोरेंसिक टीम व रोजा पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की तथा पत्नी व आस पास के लोगो से भी घटना के सम्बन्ध में पूछताछ की । वहीं, छानबीन के दौरान पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस ने सुसाइड नोट व बंदूक को कब्जे में ले लिया तथा शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त मृतक की पत्नी नीतू अपने छोटे बेटे रिशु के साथ बाहर बैठी थी तथा उसका बड़ा बेटा हरदोई जिले के उधरनपुर गांव में स्थित अपनी ननिहाल में था।

थानाध्यक्ष डीसी शर्मा ने बताया कि मृतक युवक के पिता ने गलत आदतों की वजह से विनय को अपनी सम्पत्ति से बेदखल कर दिया था । जिसके बाद से युवक किराए पर रहने लगा तथा उसके परिवार का पूरा खर्च उसके सुसरलीजन ही उठा रहे थे। फिलहाल, पुलिस ने सुसाइड नोट व लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में ले लिया है और गहनता से मामले की जांच में जुट गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version