महाराष्ट्र में बीजेपी को लग सकता है बडा झटका, राज्य में बड़े उथल -पुथल की संभावना | New India Times

सुहेल फारुकी, मुंबई, NIT;​ ​
महाराष्ट्र में बीजेपी को लग सकता है बडा झटका, राज्य में बड़े उथल -पुथल की संभावना | New India Times
महाराष्ट्र में नगरपालिका और महानगर पालिका के संपन्न हुए चुनाव के बाद स्थानीय निकाय चुनावों में बड़ी सफलता प्राप्त कर जश्न मनाने वाली बीजेपी की खुशी के गम में तबदील होने के संकेत मिल रहे हैं। चुनाव के बाद बनते बिगडते समीकरण के कारण बीजेपी बीएमसी के साथ-साथ महाराष्ट्र राज्य की सत्ता से भी बेदखल हो सकती है। महाराष्ट्र में अगले कुछ दिनों में बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल हो सकती है। राज्य में नए राजनीतिक समीकरण बनने के संकेत मिलने लगे हैं। ​​महाराष्ट्र में बीजेपी को लग सकता है बडा झटका, राज्य में बड़े उथल -पुथल की संभावना | New India Timesशिवसेना राज्य और बीएमसी में सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस और एनसीपी से हाथमिला सकती है। इसी को लेकर कांग्रेस ने शिवसेना के सामने शर्त रखी है कि पहले वह बीजेपी सरकार से बाहर निकले, उसके बाद ही कांग्रेस उसका समर्थन करेगी। अगर ऐसा हुआ, तो न सिर्फ बीएमसी पर उसका राज बरकरार रहेगा, बल्कि राज्य की फडनवीस सरकार को भी बैकफुट पर जाना पड़ सकता है। ​
महाराष्ट्र में बीजेपी को लग सकता है बडा झटका, राज्य में बड़े उथल -पुथल की संभावना | New India Timesस्थानीय निकाय चुनाव की घोषणा के बाद से ही शिवसेना और बीजेपी के बीच जबर्दस्त स्पर्धा चल रही है। चुनाव प्रचार के दौरान इनमें खूब नोक-झोंक हुई थी। चुनाव में बीजेपी को मिली सफलता से आहत शिवसेना उसे सबक सिखाना चाहती है। बीएमसी चुनाव के नतीजे आने के बाद शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा था कि राज्य में मुख्यमंत्री भी शिवसेना का होगा और बीएमसी में मेयर भी शिवसेना का होगा। उनके इस बयान को तब ज्यादा तवज्जो नहीं दी गई थी, लेकिन अगले दिन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौहान ने बयान दिया कि शिवसेना को समर्थन चाहिए, तो पहले उसे महाराष्ट्र में भाजपा सरकार से दूर हटना होगा। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं हैं। महाराष्ट्र में हो रहे राजनीतिक उथल-पुथल ने बीजेपी को सकते में डाल दिया है।

By nit

Exit mobile version