एसपी दिलनवाज़ अहमद के नेतृत्व में कई कुख्यात अपराधी हुए गिरफ्तार | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ पटना (बिहार), NIT:

एसपी दिलनवाज़ अहमद के नेतृत्व में कई कुख्यात अपराधी हुए गिरफ्तार | New India Times

लूट, हत्या, अपरहण, फिरौती, फिरौती हेतु अपहरण आदि के नामजद फरार अभियुक्त को आज एसपी दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में पकड़ा गया।

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव में एसपी दिलनवाज़ अहमद के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में लूट, हत्या, अपरहण, फिरौती, फिरौती हेतु अपहरण आदि के नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

कहलगांव एसपी दिलनवाज़ अहमद ने शाम को मीडिया बताया कि कुल 5 में ये चार अभियुक्त अंतर जिला गिरोह के और कई कांडों में आरोपित और फरार अभियुक्त हैं। जिसकी गिरफ्तारी की गई है।
उन्होंने बताया कि, इन लोगों पर विभिन्न थानों में मामला दर्ज है। इन अभियुक्तों का नाम इस प्रकार है चंदन पांडे, प्रीतम कुमार, विशाल कुमारनीरज कुमार सिंह प्रीतम कुमार हैं।

इन लोगों के पास से दो चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है । जिसमें से एक बिहार के दरभंगा जिला के लहरियासराय थाना क्षेत्र का है। यह बुलेट मोटरसाइकिल है। दूसरा बिहार के भागलपुर जिला के कहलगांव थाना से चोरी की गई डिस्कवर मोटरसाइकिल है। गिरफ्तार लोगों में कई लोग अंतर राज्य गिरोह के सदस्य हैं।
गिरफ्तार नीरज कुमार सिंह कुख्यात ट्रक लुटेरा है । इसके विरुद्ध बिहार के कई जिलों बांका ,शेखपुरा ,भागलपुर, समेत पड़ोसी राज्य झारखंड के गोड्डा जिले के कई थानों में लूट एवं ट्रक लूट के कई मामले दर्ज है । ये अपने सगे रिश्तेदार मौसी के बेटे के फिरौती हेतु अपरहण के मामले में भी यह जेल जा चुका है । झारखंड के महागामा थाना कांड संख्या 33 / 13 धारा 302, 201 एवं परिवर्तित धारा 396 जिसमे ट्रक ड्राइवर और खलासी की हत्या कर केक दी गई थी, जिसमें यह अब तक फरार था। इसके अन्य अपराधिक इतिहास का विभिन्न जिलों से पता किया जा रहा है तथा झारखंड पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है। इसका एक अपना भाई पीयूष सिंह हाईवा लूट का प्रयास करते हुए बिहार के भागलपुर जिला के जगदीशपुर थाना से जेल गया है और यह फरार हो गया था ।इसके अन्य सहयोगी प्रीतम कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है जोकि मोटरसाइकिल लूट मामले में भागलपुर जिला के एकचारी के रसलपुर थाना में मामला दर्ज है। और यह झारखंड के महागामा थाना से जेल जा चुका है।

By nit

Exit mobile version