पीएसआई अनामिका सिंह की मौत का हुआ खुलासा, प्रेमी युवक की प्रताड़ना से लगाया मौत को गले | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ पन्ना (मप्र), NIT:

पीएसआई अनामिका सिंह की मौत का हुआ खुलासा, प्रेमी युवक की प्रताड़ना से लगाया मौत को गले | New India Times

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की दर्दनाक पीएसआई अनामिका सिंह की मौत का खुलासा हो गया है। नए वर्ष की शुरुआत होते ही जहाँ पूरे प्रदेश में लोग खुशियों में मशगूल थे वहीं पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र की मोहन्द्रा चौकी प्रभारी अनामिका सिंह कुशवाहा उम्र 25 वर्ष निवासी छिर्री थाना देवरी जिला सागर द्वारा दिनांक 3 जनवरी 2019 की रात्रि 9 बजे कमरे के अंदर अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी। इस घटना ने पूरे मध्यप्रदेश की पुलिस को झकझोर कर रख दिया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने घटना की जांच कार्यवाही एसडीओपी पवई बी एस परिहार एवं सिमरिया नगर निरीक्षक याकूब खान को सौंपी गई। जांच अधिकारी श्री परिहार ने प्रथम चरण पर अंतिम कॉल अनामिका सिंह की देखी जिसकी जांच में पता चला कि प्रेमी युवक कौशल किशोर पिता नवलकिशोर राजपूत उम्र 28 निवासी मोहन कुंडी थाना चांदना जिला लखीरसराय बिहार हाल निवासी मनोरमा कालोनी सागर मध्यप्रदेश से घंटों बात करती थी।

प्रेमी युवक द्वारा विवाह करने के लिए दबाव बनाना बना मौत का कारण

जांच अधिकारी श्री परिहार ने बताया कि मृतिका उप निरीक्षक अनामिका सिंह एवं आरोपी कौशल किशोर सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई एक ही कॉलेज सागर में साथ किये थे तभी से दोनों के बीच प्रेम हो गया। अनामिका की नौकरी लगने के बाद प्रेमी युवक शादी करने का दबाव बनाने लगा था मगर अनामिका के माता पिता इस रिश्ते को लेकर राजी नहीं थे जिसके चलते दोनों के बीच आये दिन विवाद होने लगा। घटना की रात को भी आरोपी द्वारा पीएसआई अनामिका सिंह को ह्रदय में पीड़ा देने वाला शब्द बोला जिससे अनामिका सिंह अपने जीवन से निराश होकर दुपट्टा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी युवक द्वारा विवाह के लिए प्रताड़ित करने का अपराध पाये जाने पर गत दिनांक 7 जनवरी 2019 को पन्ना पुलिस द्वारा सागर से आरोपी को गिरफ्तार किया गया और कानूनी प्रकिया पूर्ण करते हुए धारा 306 आईपीसी के मामले में न्यायालय पवई में पेश किया गया जहाँ से उसे जेल भेजने की कार्यवाही की गयी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version