स्वच्छता मिशन को पलीता लगा रही है आदर्श नगर पंचायत मैलानी, स्वच्छता मिशन योजना आदर्श नगर पंचायत मैलानी में हुआ फेल, गंदगी का ढेर ही बना इलाके की पहचान | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

स्वच्छता मिशन को पलीता लगा रही है आदर्श नगर पंचायत मैलानी, स्वच्छता मिशन योजना आदर्श नगर पंचायत मैलानी में हुआ फेल, गंदगी का ढेर ही बना इलाके की पहचान | New India Times

स्वच्छता मिशन के तहत पूरे देश में स्वच्छता अभियान चल रहा है। सरकार करोड़ों-अरबो खर्च कर स्वच्छता हेतु कई योजनायें चला रही है। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है लेकिन आदर्श नगर पंचायत मैलानी स्वच्छता मिशन से को दूर है।यहाँ साफ-सफाई की सभी योजनाये व जागरूकता अभियान कागजो व आंकड़ो तक ही सीमित है। आदर्श नगर पंचायत मैलानी में कूड़ा निस्तारण की सही व्यवस्था नहीं होने व समुचित साफ सफाई के अभाव में जगह-जगह बजबजाती गंदगी और कूड़े के ढेर दिखाई पड़ते हैं। नगर पंचायत क्षेत्र में जगह-जगह कूड़ेदान तो रख दिए गए लेकिन उसकी सफाई न होने से कूड़ा अधिक होने की वजह से इधर-उधर वार्डो व सड़कों पर फैले हुए हैं। अगर बात पुराना बाजार व मुख्य सड़क की करें तो नगर पंचायत में हर जगह गंदगी का नजारा आम है। जिससे नगरवासी परेशान हैं। परंतु नगर पंचायत की उदासीनता के कारण पुराना बाजार वार्ड नं 7 में फैली गंदगी व जगह- जगह लगे कचड़े के ढेर ने मैलानी की सूरत ही बिगाड़ कर रख दी है। जिसका उदाहरण मैन रोड पर स्थित पानी की टंकी के बाहर जाने वाले रास्ते पर लगा कूड़े का अंबार , पुराना बाजार , और वार्ड नं 9 निकट इलाहाबाद बैंक के समीप देखा जा सकता है। यहां साफ-सफाई के नाम पर मात्र खानापूर्ति ही हो रही है। कूड़े कचड़े फेंकने को लेकर समुचित व्यवस्था नहीं है। साफ-सफाई की कमी से जहां कचरे का अंबार मुख्य रोड, निकट नगर पंचायत पानी की टंकी के आगे, कब्रिस्तानो में , मैन मार्किट की नालियों में लगता जा रहा है वहीं नगर वासियों को महामारी फैलने का खतरा भी सता रहा है। नगर पंचायत क्षेत्र में छुट्टा सुवर घूम रहे है लेकिन अधिषाशी अधिकारी और उनके कर्मचारी मौनव्रत धारण किये हुए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version