शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना हुआ कृषक दल, भ्रमण के दौरान आधुनिक तकनीक ज्ञान प्राप्त करेगा दल | New India Times

फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT; ​शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना हुआ कृषक दल, भ्रमण के दौरान आधुनिक तकनीक ज्ञान प्राप्त करेगा दल | New India Timesराष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत कृषक भ्रमण/प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत बहराइच जनपद के 40 सदस्यीय कृषकों के दल को 7 दिवसीय कृषक भ्रमण/प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए उप निदेशक कृषि अनिल कुमार सागर व जिला उद्यान अधिकारी महेश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

कृषक भ्रमण दल जनपद बहराइच से मोर्राका फाउण्डेशन, सहारिया आर्गेनिक रिसोर्ट एवं नियाम विश्वविद्यालय, जयपुर तथा केन्द्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र तबीजी अजमेर आदि राष्ट्रीय ख्यात  प्राप्त संस्थानों का भ्रमण करने के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी ने भ्रमण दल को सम्बोधित करते हुए कहा कि शोध संस्थानों से प्राप्त किये गये तकनीकी ज्ञान को अपने ग्राम के किसानों तक अवश्य पहुंचायें जिससे अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हों और आधुनिकतम तकनीकी का विस्तार हो सके।

कृषक भ्रमण दल का नेत्तृव योजना प्रभारी आर.के. वर्मा द्वारा किया जायेगा। कृषक भ्रमण दल में प्रगतिशील किसान वसीम अहमद शेरवानी, अज्जन अली, सत्येन्द्र चैधरी, अजीज़ खाॅ, मुत्तलिब खाॅ आदि किसान शामिल हैं। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version