मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर/भोपाल (मप्र)), NIT:

सांसद नंद कुमार सिंह चौहान ने आज भोपाल प्रवास के दौरान विधानसभा भवन के परिसर में आयोजित वंदेमातरम गान कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह, संगठन मंत्री सुहास भगत के साथ भाग लिया और सोमवार 7 जनवरी 2019 से जारी विधानसभा के शीतकालीन सत्र में एकत्रित पार्टी विधायकों की बैठक में भी शिरकत की।

इसी के साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में निर्वाचित श्री गोपाल भार्गव को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत कर बधाई दी। नेता प्रतिपक्ष के चुनाव एवं विधायकों को मार्गदर्शन देने हेतु पधारे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह का भी सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने स्वागत किया।
