12 जनवरी को कल्याण में होगा भव्य सत्संग सम्मेलन का आयोजन | New India Times

नरेंद्र इंगले, जलगांव/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

12 जनवरी को कल्याण में होगा भव्य सत्संग सम्मेलन का आयोजन | New India Times

12 जनवरी राष्ट्रमाता जिजाऊ के जन्मदिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के कल्याण पश्चिम के स्व जयंत देवलेकर स्टेडियम योगीधाम में अखिल भारतीय चैतन्य साधक परिवार तथा कल्याण तीज उत्सव कृती समिती मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में “दो दिवसिय सत्संग तथा स्नेह मिलन सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस संमेलन में प . पु . श्री लक्ष्मण चैतन्य बापुजी के साधक शिष्यों के प्रवचनों का लाभ श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा। 12 जनवरी शनिवार शाम 5 बजे प. पु. श्री सागरजी महाराज, 13 जनवरी रविवार की दोपहर 11 से 2 बजे तक प . पु . श्री शांतीचैतन्य महाराज और इसी दिन शाम 5 से 8 बजे तक श्री शामचैतन्य बापुजी की अमृत वाणी का भाविकों को लाभ मिलेगा। 13 जनवरी की रात 8 से 11 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। उक्त समारोह के लिए संयुक्त आयोजन समितियों के पदाधिकारियों समेत श्री मदनजी जाधव ने सम्मेलन की सफलता के लिए प्रबंधन की रुपरेखा पर काम आरंभ कर दिया है।

By nit

Exit mobile version