50 लाख रुपये रिश्वत की मांग पूरी न होने पर पुलिस पर मारपीट का आरोप | New India Times

मकसूद अली, ब्यूरो चीफ यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

50 लाख रुपये रिश्वत की मांग पूरी न होने पर पुलिस पर मारपीट का आरोप | New India Timesपत्रकार परिषद में शिकायतकर्ता ने दी जानकारी दी है कि
यवतमाल जिले के कलंब के जय गुरूदेव कृषि केंद्र एवं जयगुरूदेव जिनींग में छापा मारने पर कार्रवाई के नाम पर सचिन कांबले को गिरफ्तार किया गया, इसके बाद चंद्रशेखर थोटे को भी गिरफ्तार किया गया और पुलिस हिरासत के दौरान एलसीबी के संदिप चव्हाण ने 50 लाख की रिश्वत मांगी और इसके लिए काफी मारपीठ भी की।पत्रकार परिषद में शिकायर्ता सचिन कांबले, चंद्रशेखर थोटे ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सचिन और चंद्रशेखर की शिकायत पर ही यवतमाल के एलसीबी के तीन अधिकारी एवं कर्मचारी रिश्वत मामले में जेल की हवा खा रहे हैं। आगे उन्होंने बताया कि ये पुलिस कर्मचारी घर आकर छोटे भाई को गालीगलोच कर रहे थे जबकि उसका इस मामले से कोई लेना देना नहीं था फिर भी उसे भी वे बारबार पीटते थे। ऐसी आपबीती इस समय कांबले और थोटे ने पत्रकारों को बताई है। कलंब पुलिस की हिरासत में थे तब थानेदार नरेश रणधीर ने पुलिस कर्मी खान और गायकी के माध्यम से 1 लाख 20 हजार रूपये लेने की बात थोटे ने कही। इस मामले में एलसीबी के संदिप चव्हाण की टीम के किरण पडघण, निलेश भुसे, गजानन धात्रक, विशाल भगत, बंडू डांगे ने बार बार पैसों के लिए तकलीफ दी वे 50 लाख रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे। कृषि सामग्री लेने वाले 300 डीलर से 50 हजार रूपये जमा करने का आरोप भी इस दौरान पीड़ितों लगाए हैं।

By nit

Exit mobile version