पत्रकार दिवस के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र राज्य मराठी पत्रकार संघ की ओर से पत्रकारों को किया गया सम्मानित | New India Times

नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

पत्रकार दिवस के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र राज्य मराठी पत्रकार संघ की ओर से पत्रकारों को किया गया सम्मानित | New India Timesपत्रकार दिवस के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र राज्य मराठी पत्रकार संघ की ओर से पत्रकारीता क्षेत्र से जुडे महानूभावों को यशोचित सम्मान से नवाजा गया। अल्पबचत भवन जिलाधिकारी कार्यालय में संपन्न इस समारोह की अध्यक्षता मिलिंद कुलकर्नी ने की। संघ के जिलाध्यक्ष प्रविण सपकाले द्वारा सोशल मीडिया में रिलीज प्रेस नोट के मुताबीक वरिष्ठ पत्रकार श्री डी जे गुरव, शांता वाणी, विजय पाठक को जीवन गौरव से सम्मानित किया गया। वहीं जलगांव जिले के निडर पत्रकारों का भी सम्मानित किया गया।

मंच पर विधायक श्री राजूमामा भोळे, विधान परिषद विधायक श्री चंदूभाई पटेल, मविप्र के मानद सचिव श्री निलेश भोईटे, महापौर श्रीमती सिमा भोळे, इम्पेरियल इंटरनॅशनल इंग्लिश मिडीयम स्कूल के चेयरमेन श्री नरेश चौधरी, संपादक श्री व.ता.पाटील, श्री राजेश यावलकर, श्रीमती अंजली बाविस्कर, प्रिन्सिपल श्री भगवान नन्नवरे, श्री किशोर रायसाकडा, श्री इमरान शेख आदि मान्यवर उपस्थित रहे।

समारोह के आरंभ में आद्य पत्रकार श्री बालशास्त्री जांभेकर की प्रतिमा को पुष्प अर्पण कर उन्हें अभिवादन किया गया। जिला परिषद स्वास्थ विभाग की ओर से अतिरिक्त जिला स्वास्थ अधिकारी डॉ. प्रणोद पांढरे, डॉ. राजेश सोनावणे की टीम ने पत्रकारों की निशुल्क स्वास्थ चिकित्सा की। गोदावरी फ़ाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर भी लगाया गया। समारोह की सफलता के लिए महानगरध्यक्ष राजेंद्र पाटील, महानगर सचिव दीपक सपकाळे, ग्रामीण जिल्हाध्यक्ष भूषण महाजन, महानगर कार्याध्यक्ष रितेश माळी, शरद कुलकर्णी, जिल्हा उपाध्यक्ष शैलेश पाटील, संभाजी देवरे, सुनील भोळे, जिल्हा सचिव मनोज भांडारकर, परशुराम बोन्डे, मुकेश जोशी, चेतन निंबोळकर ने योगदान दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version