अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में सोमवार की सुबह पूरे हिस्से में घना कोहरा छाया रहा। राजधानी में सुबह 9 बजे तक कोहरा घना रहा और तापमान भी तेजी से कम हुआ। घने कोहरे के कारण यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
भोपाल और उसके आसपास के सभी जिलों में सुबह धूप निकलने के बावजूद कई इलाके कोहरे में ढंके रहे। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो-तीन दिन भोपाल, इंदौर, जबलपुर संभागों में घना कोहरा रहने की संभावना है जिसके कारण जनजीवन प्रभावित रह सकता है।
