अविनाश द्विवेदी, ब्यूरो चीफ भिंड (मप्र), NIT:

जम्मू कश्मीर में भिंड जिले के रहने वाले सीआरपीएफ जवान ने अपने दो साथियों को गोली मारकर खुद को भी गोली मार आत्महत्या कर ली। दोनों घायल जवानों को आर्मी के 92 बेस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर। बताया जा रहा है कि कश्मीर के बाहरी इलाके पंथा चौक में ड्यूटी के दौरान मुकेश बाबू की किसी बात को लेकर अपने साथियों रंजीत तिवारी और जफरुद्दीन कुरेशी से बहस हो गई थी। जिसके बाद उसने दोनों को गोली मार दी और खुद भी अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मुकेश का शव बाथरूम से बरामद किया गया। घटना शनिवार रात नौ बजकर पच्चीस मिनिट की बताई जा रही है।
आज सोमवार को सुबह 4 बजे सैनिक का शव उनके गृह गांव ज पहुंच गया है, करीब 9 बजे सैनिक का पुलिस अभिरक्षा में गांव में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
