ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने गोविंदपुरा स्थित विद्युत सब-स्टेशन का किया औचक निरीक्षण | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने गोविंदपुरा स्थित विद्युत सब-स्टेशन का किया औचक निरीक्षण | New India Times

ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने आज भोपाल में 220 के.वी. विद्युत सब-स्टेशन गोविंदपुरा, कॉल सेंटर और स्काडा का निरीक्षण किया। श्री सिंह ने कहा कि शहरों के साथ ही गांवों में भी ट्रिपिंग नहीं होना चाहिए। श्री सिंह ने स्काडा से विद्युत आपूर्ति की मानिटरिंग की प्रणाली के बारे में जानकारी ली। इसके माध्यम से कब-कहाँ बिजली बन्द हुई, की जानकारी रिकॉर्ड की जाती है।

ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने गोविंदपुरा स्थित विद्युत सब-स्टेशन का किया औचक निरीक्षण | New India Timesऊर्जा मंत्री ने कहा कि ऐसा एप बनायें कि सभी अधिकारियों के साथ ही उपभोक्ताओं को भी आपूर्ति और बिजली बंद होने की जानकारी मिले। उन्होंने कहा कि कॉल सेंटर में मात्र 9 हजार काल रिसीव हुए हैं, यह बहुत कम है। उपभोक्ताओं तक कॉल सेंटर नम्बर 1912 को पहुँचाया जाये। श्री सिंह ने ए.टी.पी. मशीन भी देखी। उन्होंने कहा कि स्वेप मशीन युक्त ए.टी.पी. मशीन लगायी जायें। पहले चरण में जिला स्तर पर लगाया जाय।
इस दौरान प्रबंध संचालक मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी श्री संजय गोयल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version