भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान: दिया स्वच्छता का संदेश, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे ने फिता काट कर धुल मुक्त स्वच्छ शहर संकल्पना अभियान का किया उद्घाटन | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ धुले (महाराष्ट्र), NIT:

भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान: दिया स्वच्छता का संदेश, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे ने फिता काट कर धुल मुक्त स्वच्छ शहर संकल्पना अभियान का किया उद्घाटन | New India Times

प्रधानमंत्री के द्वारा चलाऐ जा रहे स्वच्छ भारत मिशन के तहत धूलिया को धूल मुक्त शहर बनाने के लिए बीजीपी के महानगर अध्यक्ष अनूप अग्रवाल के नेतृत्व में महापौर ने कमर कस ली है। रविवार की सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं ने 9 प्रभागों में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे ने फीता
काट कर धुल मुक्त स्वच्छ शहर संकल्पना अभियान का उद्घाटन किया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान: दिया स्वच्छता का संदेश, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे ने फिता काट कर धुल मुक्त स्वच्छ शहर संकल्पना अभियान का किया उद्घाटन | New India Times

कार्यक्रम में भाजपा नेता अनुप अग्रवाल ने बताया कि भजपा द्वारा मनपा में सत्तारूढ़ होने के बाद से शहर को स्वच्छ वातावरण शुद्ध वायु प्रदूषण धूल रहित शहर का निर्माण करने का फैसला किया गया है जिसके चलते स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में सफाई कर रहे कार्यकर्ताओं ने चौक में लगाने वाले ठेला और दुकानदारों को अपना कचड़ा कूड़ेदान में फेकने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अपने दुकानों या ठेला पर खाने-पिने के सामान बेचने वाले जहां-तहां गंदगी ना फैलाएं और पास-पड़ोस को भी साफ सुथरा रखें। बताया कि स्वच्छता रखने से हम हर बीमारी से बचेंगे क्योंकि गंदगी के कारण ही मक्खी-मच्छर पनपते हैं और गंदगी पर बैठने के बाद वे हमारे खाने-पीने की वस्तु पर बैठ कर हमें बिमार बनाते हैं इसलिए जीवन में स्वच्छता बहुत जरूरी है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान: दिया स्वच्छता का संदेश, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे ने फिता काट कर धुल मुक्त स्वच्छ शहर संकल्पना अभियान का किया उद्घाटन | New India Times

इस दौरान प्रभाग क्रमांक 12 स्थित हॉस्पिटल नालासोपारा हाऊस कुल्फीवाला पूल के नाला की सफाई की गई जिसमें से 9 डंपर कचरा निकाला गया। प्रभाग क्रमांक 6
मोराणे तथा महिंदळे गांव और हॉटेल सनन के सामने की कटीली झाड़ियों को काट कर परिसस स्वच्छ किया। इसी तरह से प्रभाग क्रमांक 14 में पूर्व हुडको, प्रभाग क्रमांक 18 मोहाडी गांव, प्रभाग क्रमांक 17 अण्णा साहेब पाटील नगर शेलारवाडी चितोड रोड अमरधाम, प्रभाग क्रमांक 11
नाटेश्वर कॉलोनी, प्रभाग क्रमांक 2 सरस्वती कॉलनी गोंदुर रोड, प्रभाग क्रमांक 1 बिजलीनगर, प्रभाग क्रमांक 16 राष्ट्रवादी भवन आदि परिसस में बड़े पैमाने पर ओपन स्पेस पर कटीली झाड़ियां हो गई थी जिसे जेसीबी से काट कर जमीन लेवल कर स्वच्छता अभियान को चलाया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान: दिया स्वच्छता का संदेश, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे ने फिता काट कर धुल मुक्त स्वच्छ शहर संकल्पना अभियान का किया उद्घाटन | New India Times

इस मौके पर भाजपा के सांसद तथा रक्षा राज्यमंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे, भाजापा ज़िला अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, महापौर सोनार, हिरामन गवली, डॉक्टर माधुरी बाफना आदि लोग मौजूद थे साथ ही इस दौरान दर्जनों भाजपा की महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version