गोपाल पुरस्कार के तहत मिरा नायक की गाय को मिला प्रथम पुरस्कार | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

गोपाल पुरस्कार के तहत मिरा नायक की गाय को मिला प्रथम पुरस्कार | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर पशु चिकित्सालय में विकास खंड स्तरीय गोपाल पुरस्कार के कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण किए गए। इस कार्यक्रम में उपस्थित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जनाब यामीन शेख, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भुरका भाई, कालुसिग नलवाया, नवलसिग नायक, तहसीलदार राजेश सोरतें, मुख्य कार्यपालन अधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत, पार्षद आनंदीलाल पडियार, कल सिगं भूरिया, राधेश्याम सोलंकी, कालु बसोड, जोगी वसुनिया, गंगा वसुनिया, राकेश गामड़, विक्की डोडियार, अरुण ओहारी, रोशन बारिया, खुशाल बिलवाल, तकेसिग नायक आदि की उपस्थिति में स्थानीय पशु चिकित्सालय में गोपाल पुरस्कार कार्यक्रम में गोवंशीय पुरुष्कार मे प्रथम पुरस्कार श्रीमती मीरा सुंदर सिंग नायक ग्राम रंभापुर, द्वितीय पुरस्कार अनोखी लाल प्रजापति मेघनगर और तृतीय पुरस्कार समरथ प्रजापति राजेंद्र प्रेम सिग नायक रहे। उपस्थित अतिथियों ने अपने उद्बोधन कहा कि पशुओं का अच्छी तरह से पालन पोषण करते हुए उनकी अच्छी देखभाल कर अच्छा खासा फायदा लिया जा सकता है जिससे आर्थिक मदद मिलती है। कार्यक्रम का सफल संचालन मोहन डामोर ने किया स्वागत भाषण पशु चिकित्सालय के डॉक्टर सुरेश गौड़ ने दिया आभार दीपक जानी ने माना इनका रहा सहयोग उमाकांत जोशी, भारत सिंह हाडा, हेमेंद्र, सरदार मौर्य, गुलाब बारिया, लाल सिंग, कन्नू परमार, आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version