एनटीपीसी में वर्षो से अपनी पुरानी मांगें पूरी न होने और अधिकारियों के टाल मटोल के रवैया से तंग आकर सैकड़ों ग्रामीणों ने एनटीपीसी रेल एमजीआर को किया जाम | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ पटना (बिहार), NIT:

एनटीपीसी में वर्षो से अपनी पुरानी मांगें पूरी न होने और अधिकारियों के टाल मटोल के रवैया से तंग आकर सैकड़ों ग्रामीणों ने एनटीपीसी रेल एमजीआर को किया जाम | New India Times

बिहार के भागलपुर जिला के कहलगांव एनटीपीसी में वर्षो से अपनी पुरानी मांगों के पूरा न होने और एनटीपीसी अधिकारियों के टालमटोल के रवैये से तंग आकर सैकड़ों महिला -पुरुष ग्रामीणों ने आज से एनटीपीसी रेल एमजीआर को जाम कर दिया।

ज्ञातव्य है कि एनटीपीसी से रोड बनाने की मांग वरसों से ग्रामीणो द्वारा किया जा रहा है। इसके पूर्व भी सिर्फ अधिकारियों का आश्वासन ही दिया जाता रहा है । ग्रामीणों का कहना है कि , झूठे आश्वासन से जाम तोड़ने वाले हम नहीं हैं। जब तक किरोड बनाने का काम शुरू नहीं किया जाता है, हम लोग दिन- रात अनिश्चितकाल के लिए एनटीपीसी का एमजीआर जाम रखेंगे।

इस जाम से एनटीपीसी को कोयला नहीं मिलेगी और यही रवैया ज्यादा दिन तक रहा तो एनटीपीसी बंद हो सकती है क्योंकि कोयले से ही बिजली उत्पादन होती है और यह कोयला एनटीपीसी रेल एमजीआर से ही जाता है।

अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों द्वारा एनटीपीसी एमजीआर को अनिश्चितकालीन जाम तोड़ दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version