नकल पर नकेल:  परीक्षा में नकल को लेकर कलेक्टर ने किया 9 शिक्षकों को निलंबित, 6 को वेतन वृद्धि रोकने का नोटिस | New India Times

पीयूष मिश्रा, जबलपुर (मप्र), NIT; ​नकल पर नकेल:  परीक्षा में नकल को लेकर कलेक्टर ने किया 9 शिक्षकों को निलंबित, 6 को वेतन वृद्धि रोकने का नोटिस | New India Timesमाध्यमिक शिक्षा मण्डल की परीक्षाओं के पहले दिन ही पाटन स्थित दो परीक्षा केन्द्रों में नकल के प्रकरण पाये जाने पर कलेक्टर म्हेशचन्द्र चौधरी ने कड़ी कार्यवाही करते हुए पर्यवेक्षक के रूप में तैनात 9 शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है तथा 6 शिक्षकों को वेतन वृद्धि रोकने हेतु कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिये हैं। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को पाटन स्थित इन परीक्षा केन्द्रों में तैनात स्टाफ को बदलने के निर्देश भी दिये हैं।​नकल पर नकेल:  परीक्षा में नकल को लेकर कलेक्टर ने किया 9 शिक्षकों को निलंबित, 6 को वेतन वृद्धि रोकने का नोटिस | New India Timesनिलंबित शिक्षकों में सहायक अध्यापक शासकीय प्राथमिक शाला सहसन श्याम सुंदर तिवारी, सहायक अध्यापक शासकीय प्राथमिक शाला सिमरिया मिथला ठाकुर, सहायक अध्यापक शासकीय प्राथमिक शाला सहसन सुरेन्द्र मेहरा, सहायक अध्यापक शासकीय प्राथमिक शाला सहसन दुर्गा बेन, उच्च श्रेणी शिक्षक शासकीय माध्यमिक शाला पाटन अशोक नामदेव, सहायक अध्यापक शासकीय प्राथमिक शाला बढैयाखेड़ा अनीता गोंटिया, सहायक अध्यापक शासकीय प्राथमिक शाला कटरा बेलखेड़ा राजेन्द्र साहू, सहायक अध्यापक शासकीय प्राथमिक शाला कटरा बेलखेड़ा रामसहाय ठाकुर एवं सहायक अध्यापक शासकीय प्राथमिक शाला छत्तरपुर बेलखेड़ा श्रीमती सरिता दुबे शामिल हैं। इन शिक्षकों को प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर किया गया है।

नकल पकड़े जाने के मामले में जिन शिक्षकों को असंचयी प्रभाव से दो वेतन वृद्धि रोकने हेतु कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिये गये हैं उनमें अध्यापक शासकीय प्राथमिक शाला उड़ना कड़ईया इन्द्रराज सिंह, सहायक अध्यापक शासकीय प्राथमिक शाला मुसकुरा बबली दुबे, सहायक अध्यापक शासकीय प्राथमिक शाला कोनी हर्ष मनोज दुबे, सहायक अध्यापक शासकीय प्राथमिक शाला मालाकलां श्रीमती सुनीता सैय्याम, अध्यापक शासकीय माध्यमिक शाला गाड़ाघाट रामेश्वर पटैल एवं सहायक अध्यापक शासकीय प्राथमिक शाला मढ़पिपरिया श्रीमती कृष्णा झारिया शामिल हैं।

माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हायरसेकेंण्डरी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन संभागीय उड़न दस्ते द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक पाटन में बनाये गये परीक्षा केन्द्र और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटन के परीक्षा केन्द्र से 26 नकल प्रकरण पकड़े गये थे। संभागीय उड़न दस्ते द्वारा इन परीक्षा केन्द्रों के आकस्मिक निरीक्षण में परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई और इस दौरान नकल के ये प्रकरण पकड़े गये। नकल के दो प्रकरण शासकीय शाला पिपरिया कलां के परीक्षा केन्द्र में भी पकड़े गये हैं।​नकल पर नकेल:  परीक्षा में नकल को लेकर कलेक्टर ने किया 9 शिक्षकों को निलंबित, 6 को वेतन वृद्धि रोकने का नोटिस | New India Times

  • नकल रोकने सख्ती बरतने के निर्देश

कलेक्टर श्री महेश चन्द्र चौधरी ने नकल पकड़े जाने के प्रकरण में पाटन के दो परीक्षा केन्द्रों में तैनात नौ पर्यवेक्षकों के निलंबन और छह पर्यवेक्षकों को असंचयी प्रभाव से दो वेतन वृद्धि रोकने के कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने की कार्रवाई के बाद बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए तैनात किये गये सभी अधिकारियों को एक बार फिर परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को परीक्षाओं में नकल और अनुचित साधनों के प्रयोग को रोकने के लिए सख्त कार्यवाही की हिदायत भी दी है। कलेक्टर ने राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों से भी कहा है कि वे परीक्षा केन्द्रों का संयुक्त रूप से आकस्मिक निरीक्षण करें और परीक्षा केन्द्रों की मॉनीटरिंग करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version