झाबुआ मिशन 2019 की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने की बैठक, प्रीति पंचाल नगर महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष नियुक्त | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ मिशन 2019 की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने की बैठक, प्रीति पंचाल नगर महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष नियुक्त | New India Times

झाबुआ मिशन 2019 की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा इस बार किसी भी प्रकार की कसर छोड़ना नहीं चाहती है। इसी को लेकर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री की बैठक भाजपा के रतनपुरा कार्यालय झाबुआ में आयोजित की गई। उक्त बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश शर्मा एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया के नेतृत्व में ली गई। बैठक में मिशन 2019 को लेकर महिला मोर्चा के किस तरह के कार्य होंगे उस पर विस्तृत चर्चा की गई साथ ही मिशन 2019 की व्यापक तैयारियां किसी भी प्रकार की कमी ना रहे उसको लेकर भाजपा को कमर कसने की बात भाजपा जिलाअध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने महिला मोर्चा के समस्त कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कही महिला मोर्चा के प्रदेश से दिए गए ऐसे कई कार्यक्रम जिससे बूथ स्तर पर हमें तैयारी करके भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र में लाकर फिर से माननीय नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती आरती भानपुरिया ने सभी महिलाओं को एकजुट रहने के साथ-साथ विशेष मूल मंत्र दिया। जिसमे श्रीमती भानपुरिया में केंद सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में प्रचार-प्रसार करने की विशेष बात कही केंद्र की योजनाओं के अनुसार जिन महिलाओं ने सरकारी योजनाओं का लाभ लिया है बूथ पर नियुक्ति के लिए उनका चयन किया जाएगा। 14 जनवरी से जिले के प्रत्येक ब्लाक में महिला सम्मेलन आयोजित किए जाएगे। जहां महिला कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। इसके साथ ही सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। विपक्ष को जवाब देने के लिए कार्यकर्ता तैयार रहे । भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्रीमती आरती ने अपने तीखे तेवर के साथ ही स्पष्ट कर दिया कि। आगामी लोकसभा चुनाव में महिलाओं की अहम भूमिका रहेगी। महिला कार्यकर्ताओं ने भी संकेत दिया कि वे नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाने और विरोधियों को जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सेनेटरी नैपकिन से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) हटाकर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन और शौचालय देकर मोदी सरकार ने महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता दिखाई है। इससे महिलाएं सरकार के समर्थन में है।

प्रीति पंचाल को मिली झाबुआ नगर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष

हमेशा भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति एवं महिलाओं के उचित सम्मान में आगे आकर कार्य करने वाली वार्ड क्रमांक 8 की पार्षद प्रीति पति जितेंद्र पंचाल को भाजपा महिला मोर्चा झाबुआ नगर मंडल अध्यक्ष पद की कमान सोपी गई जिसकी घोषणा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती आरती भानपुरिया ने भाजपा के जिलाअध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा के अनुमोदन के बाद की गई। महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष की घोषणा के बाद सभी जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों द्वारा भाजपा कार्यालय प्रति पांचाल जोरदार स्वागत कर उन्हें बधाइयां दी गई। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा के जिला जिला महामंत्री कुंता सोनी, जिला महामंत्री राधा वसुनिया, जिला मंत्री रामकन्या मुखोड, जिला मंत्री सायरा खान, कोषाध्यक्ष आशा सोनी, कार्यालय मंत्री रेखा शर्मा ,राणापुर मंडल अध्यक्ष ज्योति जोशी, महामंत्री राणापुर नैना, पेटलावद अध्यक्ष शालिनी यादव, झाबुआ अध्यक्ष प्रीति पंचाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version