अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी ने पुलिस लाइन में किया वार्षिक निरीक्षण | New India Times

हनीफ खान, ब्युरो चीफ सोनभद्र (यूपी), NIT:

अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी ने पुलिस लाइन में किया वार्षिक निरीक्षण | New India Times

आज दिनांक 04.01.2018 को पीoवी0 रामाशास्त्री अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी, उ.प्र.वाराणसी द्वारा जनपद सोनभद्र के थाना चोपन/ कोन/ पुलिस कार्यालय/ पुलिस लाइन में वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एडीजी महोदय द्वारा थानों पर लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण, महिला सम्बन्धित अपराध, डकैती, लूट, नकबजनी, वाहन चोरी जैसी घटनाओं का शत-प्रतिशत अनावरण, मानिटरिंग सेल द्वारा मुकदमों की पैरवी इत्यादि की समीक्षा की गयी।

अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी ने पुलिस लाइन में किया वार्षिक निरीक्षण | New India Times

थाना पर जनसुनवाई कर शासन की मंशा के अनुरुप IGRS के शिकायती प्रार्थना पत्र, जनता से जुड़ी समस्याओं के त्वरित / समयबध्द गुणवत्तापूर्वक निस्तारण, एससी/एसटी के पीड़ित को आर्थिक सहायता, जनता से मधुर व्यवहार करने एवं थाना परिसर / बैरकों / कार्यालय / मेस / की साफ – सफाई की व्यवस्था पर विशेष रुप से ध्यान देने हेतु एवं रजिस्टर नं0 – 04/08, लम्बित मालों के निस्तारण कराये जाने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। थाना चोपन/कोन के चैकीदार/एसपीओ से वार्ता कर उनकी समस्याओं की जानकरी की गयी एवं निस्तारण हेतु निर्देश दिये गये एवं कम्बल वितरित किया गया तथा थाना कोन पर सलामी गार्द के कर्मचारियों द्वारा उच्चकोटि के टर्न-आउट पर एडीजी महोदय द्वारा नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया, तत्पश्चात थाना कोन के ग्राम प्रधानों (जनप्रतिनिधि) से मिटिंग कर पुलिस की सहायता/सहयोग करने हेतु प्रेरित किया गया व माह दिसम्बर में पुलिस पर्शनल आफ द मंथ रहे उ0नि0 श्री बलवंत सिंह, थाना कोन को 500 /रू0 नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी ने पुलिस लाइन में किया वार्षिक निरीक्षण | New India Times

पुलिस कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जनता की समस्याओं से सम्बन्धित कार्यों की त्वरित निस्तारण, आगन्तुओं के बैठने व पीने हेतु पानी की व्यवस्था, कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिशा निर्देश दिये गये। पुलिस लाइन के निरीक्षण के दौरान शस्त्रागार, स्टोर, परिवहन शाखा, पुलिस लाइन परिसर एवं आर0टी0सी0 बैरक इत्यादि का निरीक्षण कर शस्त्रों की रखरखाव, साफ-सफाई , वाहनों/फोर्स के डिप्लायमेंट की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। तत्पश्चात समस्त क्षेत्राधिकारी/ प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों के साथ जनपद के कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर गम्भीर अपराध (महिला सम्बन्धित अपराध, डकैती, हत्या, लूट, नकबजनी, वाहन चोरी) पर शत-प्रतिशत अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया तथा संगठित अपराध पर कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये।

अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी ने पुलिस लाइन में किया वार्षिक निरीक्षण | New India Times

पुलिस लाइन सभागार में जनपद के जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर उनसे जनता से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी कर उनके निस्तारण हेतु हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सोनभद्र , अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन / मुख्यालय , क्षेत्राधिकारी . सदर / ओबरा , प्रतिसार निरीक्षक , प्रभारी निरीक्षक चोपन / कोन एवं अन्य अधिo कर्मचारीगण मौजूद रहें।

By nit

Exit mobile version