डाॅ ऐश्वरी राठौड़ राष्ट्रवादी कांग्रेस के धूमंतु जनजाति जिला इकाई के अध्यक्ष नियुक्त | New India Times

नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

डाॅ ऐश्वरी राठौड़ राष्ट्रवादी कांग्रेस के धूमंतु जनजाति जिला इकाई के अध्यक्ष नियुक्त | New India Timesराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के धूमंतु जनजाति जिला इकाई अध्यक्षपद के लिए जामनेर तहसील के खडकि गांव की निवासी डाॅ ऐश्वरी राठौड़ को मनोनीत किया गया है। गुरुवार को जलगांव स्थित राष्ट्रवादी भवन में आयोजित बैठक में पार्टी के धूमंतु जनजाति सेल के प्रदेशाध्यक्ष श्री हिरालालजी राठौड़ की उपस्थिति में डाॅ ऐश्वरी को जिलाध्यक्ष श्री रविंद्र पाटिल के हाथों नियुक्ति पत्र सौंपा गया।

इस मौके पर जामनेर राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता श्री संजय गरुड, किशोर पाटील, प्रल्हाद बोरसे, जावेद मुल्लाजी समेत महिला विंग की पदाधिकारियों ने डाॅ ऐश्वरी का अभिनंदन किया। विदित हो कि डाॅ ऐश्वरी पेशे से डेनटिस्ट हैं जो बीते कई सालों से जामनेर में अपने क्लिनिक के माध्यम से जनता की सेवा कर रही हैं। सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय डाॅ ऐश्वरी सामाजिक कार्यो मे भी अग्रणी रहती हैं। डाॅ ऐश्वरी के रूप में राष्ट्रवादी कांग्रेस ने बंजारा समाज को न्याय देकर महिला विंग को मजबुती देने जो का प्रयास किया है उससे लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version