रंजिश में बाइक सवार हमलावरों ने युवक को मारी गोली | New India Times

अविनाश द्विवेदी, ब्यूरो चीफ भिंड (मप्र), NIT:

रंजिश में बाइक सवार हमलावरों ने युवक को मारी गोली | New India Timesभिण्ड में बेख़ौफ़ बाइक सवार हमलावरों ने आज सुबह लहार चुंगी इलाके में एक युवक के गोली मार दी, गोली युवक के पैर में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर भाग निकलने में कामयाब हो गए। रास्ते से गुजर रहे भाजपा नेता चौधरी राकेश सिंह ने अपनी गाड़ी में युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुँचे। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। हालांकि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय लोग दहशत में हैं।

दरअसल लहार चुंगी पर रहने वाले अमन त्रिपाठी का पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। अमन आज सुबह अपने घर के बाहर बैठा था कि तभी एक बाइक पर सवार होकर आए तीन लोगों ने कट्टे से गोली मार दी और फरार हो गए। गोली अमन के पैर में लगने से वह गभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। वहीं घटना स्थल से गुजर रहे भाजपा नेता चौ. राकेश सिंह घायल अमन को अपनी गाड़ी में ले जाकर जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहाँ उसका इलाज चल रहा है। हमले की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुची औऱ आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि हमलावर पहले भी कई बार अपना निशाना बना चुके हैं जिसकी शिकायत पुलिस से भी की गई थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version