अतिश दीपंकर ,पटना (बिहार), NIT;
बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल के सनोखर गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी गई जिसक में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
डीएसपी रामानंद कुमार कौशल्य से मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर जिला के कहलगांव अनुमंडल के छोटीनाकी में विगत देर रात प्रेम प्रसंग का विरोध करनेरपर तेज धारदार हथियार हमला कर एक युवक की हत्या कर दीईगई है। घटना के बाद मृतक की मां ने दो लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जिसमें दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।गिरफतार आरोपियों के नाम राजू ठाकुर और मालो देवी है। इश्कके चक्कर में आशिक-माशूक जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं।
