कपड़े मिलते ही गरीबों के खिले चेहरे | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT:

कपड़े मिलते ही गरीबों के खिले चेहरे | New India Timesजरूरतमंद बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को जैसे ही कपड़े मिले उनके चेहरे पर खुशी आ गई। इसमें से कुछ बच्चों ने बड़ी मासूमियत से कहा कि माँ घर पर है उसके लिये भी सूट दे दो। जीएस राज फाउंडेशन ने सभी को उनकी जरूरत के अनुसार सूट, साड़ी, स्वेटर, जींस सहित 200 जोड़ी कपड़े वितरित किये।

फाउंडेशन के अध्यक्ष इंजीनियर गौरव सिंह राजपूत, फाउंडेशन सचिव और मानव अधिकार आयोग के आयोग मित्र अंशुमान शर्मा ने मेला ग्राउंड स्थित झुग्गी वासियों से उनकी आमदनी के संबंध में जानकारी मांगी साथ ही उन्हें शासन की योजनाओं व मानव अधिकारों की जानकारी दी। फाउंडेशन प्रबंधक राकेश राजपूत, कोषाध्यक्ष नितिन त्रिवेदी ने बारी बारी से सभी को कपड़े वितरित किये। फाउंडेशन के प्रबंधक अभिभाषक राकेश राजपूत ने कहा कि हमारा मिशन हर जरूरतमंद तक कपड़े पहुंचाना है। हम शहर वासियों से पुराने कपड़े एकत्रित करते हैं और जरूरतमंदों को बांट देते हैं। इस अवसर पर सदस्य दिलीप धाकड़, अधिवक्ता योगेश मौर्य, सुगम राजपूत, अनूप राजपूत आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version