मैलानी चेयरमैन पति द्वारा आयोजित न्यू ईयर पार्टी में जमकर चले लात-जूते | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

मैलानी चेयरमैन पति द्वारा आयोजित न्यू ईयर पार्टी में जमकर चले लात-जूते | New India Times

“बड़े बेआबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले”, यह कहावत नगर पंचायत सभासदों की न्यू ईयर पार्टी में सभासदों की हुई बेइज्जती से सिद्ध हो गयी। नगर पंचायत सभासदों के लिए कस्बे के वार्ड नंबर-9 के एक मकान में रखी गयी नववर्ष की पार्टी में गाली गलौज के साथ साथ लात घूंसे चले, विवाद में आधा दर्जन से अधिक कुर्सी टूट गयी, मकान स्वामी के पुत्र ने पियक्कड़ सभासदों को घर से बाहर भगाया। मैलानी नगर पंचायत के एक सभासद ने अपना नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष पति द्वारा न्यू ईयर के उपलक्ष में सभासदों को खुश करने के लिए एक पार्टी कस्बे के वार्ड नंबर नौ के एक मकान में रखी गयी थी, पार्टी के दौरान नगर पंचायत के एक ठेका कर्मी के साथ एक सभासद पति का विवाद हो गया व गाली गलौज होने लगी यह सब गृहस्वामी के पुत्र को ना गवार लगा और उसने गाली गलौज कर रहे सभासदों से चुप रहने के लिए कहा मगर शराब के नशे में धुत सभासदों ने उससे भी गाली गलौच एवं हाथापाई करना शुरू कर दी जिससे विवाद बढ़ गया विवाद में आधा दर्जन से अधिक कुर्सियां टूट गयी,गुस्साए गृहस्वामी के पुत्र ने उत्पात मचा रहें सभी सभासदों को अपने घर से बाहर बेइज्जत कर भगा दिया,अपनी बेइज्जती से गुस्साए सभासद स्टेशन चौराहे पहुंचकर हंगामा करने लगे जैसे ही इसकी जानकारी चेयरमैन पति को हुई तो उनके द्वारा गुस्साए हुए सभी सभासदों को बड़ी मशक्कत के बाद शांत कर देर रात उनको घर भेजा गया।वहीं जब इस मामले में अधिषाशी अधिकारी आलोक वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मैलानी नगर पंचायत द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष्य में कोई भी पार्टी नहीं रखी गई है व सभासदो ने कोई पार्टी की है तो नगर पंचायत से इसका कोई लेना-देना नहीं है और सभासदों द्वारा किए गए किसी प्रकार के हंगामे की उनको कोई जानकारी नहीं है। नगर पंचायत के कुछ सभासदों द्वारा शराब के नशे में किए गए इस हंगामे की चर्चा नगर में हर किसी की जुबान पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version