पुलिस मुठभेड़ के दौरान पांच बदमाश गिरफ्तार, तीन बदमाश फरार | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

पुलिस मुठभेड़ के दौरान पांच बदमाश गिरफ्तार, तीन बदमाश फरार | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की सदर कोतवाली पुलिस के सामने एक बार फिर बदमाशों ने घुटने टेक दिए हैं। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है जबकि आम जनमानस चैन और सुकून की नींद सो रही है।

आपको बता दें कि कोतवाली पुलिस ने बीती रात को ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए पांच बदमाशों को लूट के माल समेत गिरफ्तार किया है। जिसमें एक बदमाश पर 10000 का इनाम घोषित है। कोतवाली पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली की आधा दर्जन से अधिक बदमाश कई जगह से सामान लूटकर पीलीभीत बस्ती हाईवे की तरफ जा रहे हैं इस सूचना पर शहर कोतवाल अशोक पांडेय और इस्पेक्टर क्राइम ऋषि देव सिंह ने भारी पुलिस फोर्स लेकर सलेमपुर कोन गांव के पास बदमाशों की घेराबंदी की इधर बदमाशों ने अपने आप को फंसता देख ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे जवाबी फायरिंग में बदमाशों के हौसले परपस्त हो गए और इस मुठभेड़ के दौरान पांच बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए जबकि 3 अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए बदमाशों के पास लूटे गए सोने चांदी के आभूषण और तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं सदर कोतवाली की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद एक बार फिर अपराधियों में हड़कंप मच गया है इधर पुलिस अधीक्षक खीरी पूनम ने कोतवाली पुलिस की कार्यशैली की सराहना की है ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version