वजाहत मलिक अल्पसंख्यक सभा के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ सीतापुर (यूपी), NIT:

वजाहत मलिक अल्पसंख्यक सभा के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त | New India Times

वजाहत मलिक को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। मलिक को जिला अध्यक्ष डॉ शफीक खान नें नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य समाजवादी पार्टी के हाथों को मजबूत करना है। पार्टी को वजाहत मलिक जैसे ईमानदार कार्यकर्ताओं की जरूरत है जिसे देखते हुए वजाहत मलिक को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि मलिक समाजवादी पार्टी के कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ता हैं जिन्होंने अब तक की अपनी समस्त जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण-निष्ठा और ईमानदारी के साथ किया है जिसे देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष हाजी सिराज अहमद पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश की सहमति पर वजाहत मलिक को पार्टी की ओर से अल्पसंख्यक सभा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से जहीर अब्बास, नरेंद्र वर्मा विधायक महमूदाबाद, हाजी जावेद अहमद, मौलाना एजाज अहमद नदवी, अनिल वर्मा पूर्व विधायक लहरपुर, शोभित मिश्रा, आसिफ रफ़ी, राम लखन यादव अध्यक्ष विधानसभा खुशी प्रकट की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version