शीतकालीन शिविर में पुलिस निरीक्षक प्रताप इंगले ने किया मार्गदर्शन | New India Times

नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

शीतकालीन शिविर में पुलिस निरीक्षक प्रताप इंगले ने किया मार्गदर्शन | New India Timesजामनेर तालुका एज्युकेशन सोसायटी संचलित श्रीमती गितादेवी महाजन आर्ट, श्री केशरीमल नवलखा कामर्स तथा श्री मनोहरसेठ धारीवाल सायन्स कालेज द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत छात्र विंग का शीतकालिन शिविर शिंगाईत को आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन दिव्या राठौड़ की और पूजा भोई छात्र स्वयंसेवीकाओं के हाथों किया गया।

इस मौके पर छात्रों को मार्गदर्शन करने के लिए आमंत्रित जामनेर कोतवाली के पुलिस निरीक्षक श्री प्रताप इंगले ने अपने विचार व्यक्त करते कहा कि छात्र जीवन में महाविद्यालयों द्वारा आयोजित की जाने वाले इन कार्यक्रमों से छात्रों मे राष्ट्र भावना तथा सामाजिक दायित्व का भाव मजबुत होता है जो राष्ट्रनिर्माण के लिए जरुरी है।

शिविर समारोह की अध्यक्षता प्रिन्सिपल श्री वी वी भास्कर ने की। मंच पर दीपक पाटील, शिंगाईत के सरपंच सुभाष वाघ, अनिल हडप, प्रो डाॅ ए आर गोतमारे, प्रो अक्षय घोरपडे उपस्थित रहे। सूत्र संचालन प्रो आर डी वाघ तथा आभार प्रदर्शन प्रो उज्वला गावित ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version