फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ बहराइच (यूपी), NIT:

पुलिस लाइन पूर्व माध्यमिक विद्यालय में संचालित आवासीय एक्सीलेरेटेड लर्निंग कैम्प में शिक्षा ग्रहण कर रहे मूक बधिर एवं दृष्टिबाधित बच्चों के लिए नव वर्ष 2019 का पहला दिन खास रहा। नव वर्ष के प्रथम दिन 1 जनवरी को देर शाम को जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने मुख्य विकास अधिकारी राहुल पाण्डेय व अन्य अधिकारियों के साथ मूक बधिर व दृष्टिबाधित बच्चों के बीच नव वर्ष सेलिब्रेट कर बच्चों की खुशियों को दोगुना कर दिया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने मूक बधिर बच्चों के साथ केक काटने के साथ-साथ गिफ्ट पैक, फल, बिस्किट, सोहन पपड़ी इत्यादि का वितरण भी किया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही है जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने साईन लैंग्वेज के माध्यम से ही बच्चों को नव वर्ष की बधाई तथा उनके बारे में खुद बच्चों से ही जानकारी भी प्राप्त की।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एस.के. तिवारी, जिला समन्वयक बेसिक शिक्षा प्रदीप पाण्डेय, नगर समन्वयक श्रीमती कान्ती मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
