अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित भापना कालोनी में गंदा पानी सड़क पर बह रहा है जिससे हुए जलजमाव के कारण नागरिकों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन कोई भी सरकारी अमला इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इस मोहल्ले की सड़क पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों की उदासीनता के चलते नागरिक कीचड़ में सनकर रास्ता तय कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विधायक, सांसद या अन्य जनप्रतिनिधि सिर्फ चुनावी मौसम में दिखते हैं, जीत जाने के बाद तो उनके दर्शन दुर्लभ हो जाते हैं। नागरिकों की समस्या से उनका कोई लेना देना नहीं रह जाता है।जनप्रतिनिधि सिर्फ अपनी जरूरत पर जनता से वोट भीख की तरह मांगते हैं और विजयी होने के बाद जनता को रुलाते हैं। जीत हासिल हो जाने के बाद लग्जरी गाड़ियों में शीशे बन्द कर जनता से दूरी बना लेते हैं। नागरिकों की समस्याओं का उनसे कोई लेना देना नही होता है।
