बुरहानपुर की अर्वाचीन इंडिया स्कूल के शिक्षकों का इंदौर में आयोजित ‘ग्लोबल टीचर्स मीट’ में हुआ सम्मान | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर की अर्वाचीन इंडिया स्कूल के शिक्षकों का इंदौर में आयोजित ‘ग्लोबल टीचर्स मीट’ में हुआ सम्मान | New India Times

अर्वाचीन इंडिया स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी मिर्ज़ा राहत बेग ने बताया कि इंदौर में दो दिवसीय ग्लोबल टीचर्स मीट-2018 का अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन इंदौर पब्लिक स्कूल इंदौर में हुआ। इस कार्यशाला को राष्ट्रीय स्तर के शिक्षाविदों एवं प्रशिक्षकों ने संबोधित किया तथा देशभर के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सम्मिलित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस टीचर्स मीट में शहर के सर्वोत्कृष्ट सी.बी.एस.ई. विद्यालय अर्वाचीन इंडिया स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं भी सम्मिलित हुई । कार्यशाला में शिक्षक-शिक्षिकाओं को अपनी अति विशिष्ट सेवाओं के लिए स्मृति चिह्न एवं उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र से सम्मानित भी किया। कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर के शिक्षाविदों एवं प्रशिक्षकों ने संबोधित किया। दो दिवसीय कार्यशाला का विषय था सुरक्षित विद्यालय खुशहाल विद्यालय। अर्वाचीन इंडिया स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने इस कार्यशाला का भरपूर लाभ उठाया। कार्यशाला के अंतिम दिन सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदत्त किए गए। इस मौके पर अर्वाचीन इंडिया स्कूल के प्राचार्य उज्जवल दत्ता को शिक्षा जगत में उनकी निस्वार्थ सेवाओं के लिए विशेष रुप से सम्मानित किया गया। विद्यालय के अभिरुचि केन्द्र की प्रभारी श्रीमती अंजलि पिंपलीकर को संगीत के क्षेत्र में अपनी अति विशिष्ट सेवाओं के लिए स्मृति चिह्न एवं उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका सोमा दत्ता एवं शैक्षणिक प्रभारी सुरेश नायर को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर हर्ष व्यक्त करते हुए संस्था अध्यक्ष श्रीमती राखी मिश्रा एंव संस्था निर्देशक अमित मिश्रा ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को बधाई एंव शुभकामनाएं दीं । दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि अर्वाचीन इंडिया स्कूल अपने विद्यार्थियों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा एंव प्रशिक्षण देने के लिए वचनबद्ध है तथा इस के लिए भरसक प्रयास भी करते हैं कि वे शिक्षकों को भी समय-समय पर परिवर्तित पाठ्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षित कराती रहें। समय-समय पर दिए जाने वाले प्रशिक्षण न सिर्फ शिक्षकों के आत्मविष्वास में बढ़ौतरी करते हैं तथापि उन्हें आधुनिक पीढ़ी के विद्यार्थियों की आवश्यकतानुसार उनकी क्षमताओं में वृद्धि करने में भी सहायक होते है।
प्रशासनिक अधिकारी विशाल गोजरे ने भी सभी प्रतिभागियों को इस अवसर पर बधाई दी। इस प्रशिक्षण में अपर्णा नागर, विष्णु नायर, हिमांशु तिवारी, मनीष जैन, रेणुका चव्हाण, गायत्री जायसवाल, करूणा सांकले, सुरभि शाह, प्रिया पोहानी, सुनयना पटेल, जयश्री माहेश्वरी एवं संदीप श्रीवास्तव आदि सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version