नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:
22 दिसंबर से क्षेत्र के शेंगोला में आयोजित तुलसामाता यात्रा उत्सव मे 31 दिसंबर कि भारी भिड का फ़ायदा उठाकर जेबकतरों ने करीब दो दर्जन चैन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दिया है। अकाल की समस्या तथा सैलानियों की प्रासंगिक नाराजगी के कारण सुनसान रहने वाला यह मेला बीते कुछ वर्षों की तुलना में इस साल ठीकठाक आयोजित हो सका है। सरकार द्वारा घोषित अकाल के बाद उठाए गए सकारात्मक कदमों के चलते खरीफ की फसलों से बचे पैसों के जुगाड से परीपेक्ष के किसानो, मजदूरों ने इस साल भारी संख्या में मेले में हाजरी तो लगाई लेकिन उन्हें अंजान जेबकतरों और चैन स्नैचर्स की बदमाशियों की पीडा सहनी पड रही है। मेले में सुरक्षा प्रबंधन के लिए पुलिस चौकी लगाई गयी है जहां पुलिस कर्मी रात दिन कडकती ठंड में मुस्तैदी से कर्तव्य पर तैनात हैं बावजूद इसके भिंड़ में प्रशिक्षित चैन स्नैचर्स की गतिविधियां अपना कमाल दिखाने में कामयाब रही हैं। इस दौरान मेले में सैलानी तथा महिलाएं जागरुकता से अपने जानोमाल की रक्षा का जिम्मा उठाकर पुलिस को सहयोग करें यह विचार बुद्धिजीवियों में व्यक्त किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक मेले में घटी घटनाओं को लेकर जामनेर पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है।
