रसोई गैस में 86 रूपये की वृद्धि के खिलाफ "आप" ने किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​रसोई गैस में 86 रूपये की वृद्धि के खिलाफ "आप" ने किया विरोध प्रदर्शन | New India Timesआम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मोदी सरकार द्वारा रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 86 रुपये की वृद्धि के विरोध में आम आदमी पार्टी ने भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में गैस सिलेंडर के साथ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे व शिवराज – मोदी महिला विरोधी के नारे लगाये गए।​रसोई गैस में 86 रूपये की वृद्धि के खिलाफ "आप" ने किया विरोध प्रदर्शन | New India Timesभोपाल में प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं आप की महिला शक्ति संयोजिका सुश्री चित्तरूपा पालित ने कहा कि पहले ही लोग रोजी रोटी की जंग लड़ रहे हैं, ऐसे में यह वृद्धि करके क्या भाजपा सरकार देश की आम जनता को भूखा मारना चाहती है? रसोई गैस के दाम में यह वृद्धि मोदी सरकार द्वारा सीधे तौर पर महिलाओं के चूल्हे पर डाका डालना है, अगर पिछले छः महीनो में देखा जाये तो कुल मिलाकर एलपीजी गैस के दामों पर मोदी सरकार द्वारा 270 रुपये की बढ़ोत्तरी की जा चुकी है, जो की भारतीय इतिहास में अब तक की सबसे ज्यादा है। ​

रसोई गैस में 86 रूपये की वृद्धि के खिलाफ "आप" ने किया विरोध प्रदर्शन | New India Timesमहंगाई के मुद्दे पर केंद्र में आई मोदी सरकार अब खुद महंगाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। यह साफ तौर पर जनता के साथ छल है, उनके हितों पर हमला है। आम आदमी पार्टी मांग करती है कि जनता विरोधी शिवराज सरकार व मोदी सरकार गद्दी छोड़े।

 उल्लेखनीय है कि विधानसभा में परसों पेश हुए बजट पर भी आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की शिवराज सरकार को जमकर घेरा था और उसे किसान, युवा व महिला विरोधी बताया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version