हाशिम अंसारी, तंबौर/सीतापुर (यूपी), NIT:

जनपद की नगर पंचायत कस्बा तंबौर में दबंग किस्म के दुकानदारों द्वारा साप्ताहिक बंदी की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इन दबंग दुकानदारों के हौसले इतने बुलंद हैं कि इनके अंदर प्रसाशन का जरा भी खौफ नहीं है।
कस्बे में सोमवार को साप्ताहिक बंदी होती है जो सफलता पूर्वक चल रही थी लेकिन कुछ समय से देखा जा रहा है कि साप्ताहिक बंदी यानी कि सोमवार को जब सज्जन व भले किस्म के दुकानदार जब सीतापुर, लखनऊ, कानपुर आदि जगहों पर अपनी दुकान का सामान लेने चले जाते हैं तो मौके का फायदा उठाते हुए कुछ दबंग किस्म के दुकानदार अपनी अपनी दुकानें खोल देते हैं व दिनभर जमकर दुकानदारी करते हैं जिससे बाहर गए हुए दुकानदारों का काफी नुकसान हो जाता है।
साप्ताहिक बंदी के सम्बंध में जब अधिशासी अधिकारी तंबौर मनोज कुमार मिश्रा जी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जल्द ही इस किस्म के दुकानदारों को नोटिस जारी किए जाएंगे यदि फिर भी ये न माना तो सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।
इस सम्बंध में SDM लहरपुर सुरेश कुमार से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि जल्द ही जांच करवाई जाएगी, जो दुकानदार दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
