पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ धार (मप्र), NIT:

आज जिला स्तरीय प्रेरक शिक्षक संघ की बैठक लालबाग परिसर धार में आयोजित की गई, जिसमें धार जिले के समस्त 13 ब्लॉक अध्यक्ष, जिला कमेटी एवं प्रेरक साथी मौजूद रहे। इस बैठक में उपस्थित समस्त शिक्षा प्रेरकों द्वारा प्रेरक बहाली हेतु रणनीति बनाई गई, धार जिले के समस्त नवनिर्वाचित विधायकों का स्वागत कर उनका अभिनन्दन किया गया और उन्हें बधाई -पत्र सौंपकर उन्हें कांग्रेस वचन- पत्र बिन्दु क्रमांक 22 के अनुपालन मेें शिक्षा प्रेरकों की सेवा बहाली जल्द से जल्द की जाए साथ ही रणनीति बनाकर दिल्ली धरना-प्रदर्शन 4 जनवरी को समस्त प्रेरक शामिल होने के लिए आव्हान किया गया।

इसके साथ ही जिला अध्यक्ष मोहन परमार द्वारा योगेश मंडलोई निसरपुर को कार्यकारिणी जिला प्रमुख बनाया गया एवं साथ ही संगठन मंत्री का पद प्रदीप मुजाल्दा बाघ को सौंपा गया।
प्रेरक सेवा बहाली हेतु धार विधायक नीना-विक्रम वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा द्वारा दी गई है।
