अतिथि शिक्षक भर्ती में चल रहा है मनमानी, बिना प्रेस विज्ञप्ति जारी किये भ्रष्टाचार कर हो रही है भर्ती | New India Times

पीयूष मिश्रा, ब्यूरो चीफ सिवनी (मप्र), NIT:

अतिथि शिक्षक भर्ती में चल रहा है मनमानी, बिना प्रेस विज्ञप्ति जारी किये भ्रष्टाचार कर हो रही है भर्ती | New India Times

आदिवासी बाहुल्य विकासखंड घंसौर के सभी विद्यालयों में ऑनलाइन अतिथि शिक्षक भर्ती से पद पूर्ति ना हो पाने के कारण शासन ने विद्यालयों को ऑफलाइन अतिथि शिक्षक विषय वार पैनल बनाकर रखने की अनुमति प्रदान की है जिसका फायदा शाला के बच्चों को मिल सके उनका अधूरा पाठ्यक्रम पूरा हो सके परंतु शासन की इस मंशा पर घंसौर विकासखंड के शासकीय विद्यालयों के संस्था प्रमुख पानी फेर रहे हैं गुपचुप तरीके से बिना प्रेस विज्ञप्ति जारी किए अपने मातहत आवेदकों से आवेदन बुलाकर गुपचुप तरीके से अतिथि शिक्षक की पद पूर्ति कर ली गई है शासन ने 22 दिसंबर को एक सर्कुलर जारी कर रिक्त पदों के विरुद्ध पूर्व वर्षों के नियमानुसार भर्ती करना आदेशित किया गया था 25 दिसंबर तक आवेदन प्राप्त कर पालक शिक्षक संघ की बैठक 27 दिसंबर को आयोजित कर पैनल का प्रदर्शन उनके समक्ष कर सबसे योग्य उम्मीदवार का चयन कर शेष को प्रतीक्षा सूची में स्थान देना था एवं 31 दिसंबर तक उस चयनित अतिथि शिक्षक की जानकारी पोर्टल पर दर्ज करनी थी लेकिन अपने एवं अपने मात हतो के स्वार्थ सिद्धि हेतु इन संस्था प्रमुखों ने ना तो कोई विज्ञापन निकाला स्वयं ही अपनी इच्छा से जो अभ्यर्थी फार्म लेकर इनके पास पहुंच रहे हैं उन्हें फार्म लेने से यह कहकर मना किया जा रहा है कि हमने तो 3 महीने पहले ही एक अतिथि शिक्षक की भर्ती कर ली है जबकि वास्तविकता यह है कि चुनाव आचार संहिता के चलते भर्ती रोक दी गई थी और इन संस्था प्रमुखों ने कम योग्यता वाले और अपनी पहचान के आवेदक को लोकल फंड से या स्वयं के खर्च पर काम चलाने हेतु रख लिया था अब उसे ही अपना चयनित अतिथि शिक्षक सिद्ध कर रहे हैं जोकि योग्य शिक्षित बेरोजगारों के साथ अन्याय है साथ ही नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है इसे तुरंत रोका जाना चाहिए बहुत सी संस्थाओं में तो यह स्थिति निर्मित हो रही है कि पद गणित अंग्रेजी का है पर संस्था प्रमुखों ने झूठी जानकारी दर्ज कर दूसरे विषय के आवेदकों को गणित अंग्रेजी का बना दिया और बाकायदा भरपूर वेतन भी दी जा रही है जो शासकीय राशि का गबन है ऐसा संस्था प्रमुखों पर शीघ्र अतिशीघ्र कार्यवाही नवागत कलेक्टर महोदय से आपेक्षित है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version