संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ ग्वालियर (मप्र), NIT:

कलेक्टर भरत यादव ने जोर देकर कहा है कि सभी चिकित्सक और पैरामेडीकल स्टाफ समय पर चिकित्सालय पहुंचे जिससे मरीजों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय की ई-अटेंडेंस व्यवस्था पुन: बहाल कराएं। श्री यादव ने कहा कि आगे से चिकित्सकों व पैरामेडीकल स्टाफ का वेतन ई-अटेंडेंस के आधार पर ही निकालें। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि माह पूरा होने के बाद ई-अटेंडेंस की फाइल उनके समक्ष प्रस्तुत की जाए, इसके बाद ही वेतन आहरण की कार्रवाई करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा।
