हाइवे पर अपने आप को आरटीओ अधिकारी बता कर गाड़ी वालों से वसूली करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ बहराइच (यूपी), NIT:

हाइवे पर अपने आप को आरटीओ अधिकारी बता कर गाड़ी वालों से वसूली करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार | New India Times

बहराइच जिले में कई दिनों से पुलिस को यह सूचना मिल रही थी के रात को कोई गैंग ट्रक वालों से आरटीओ बन कर वसूली कर रहा है।

बहराइच कोतवाली देहात पुलिस को दरगाह निवासी एक शख्स ने तहरीर दी थी जिसमे लिखा था कि मैं एक डीसीएम गाड़ी का ड्राइवर हूं, कल रात को मेरी गाड़ी रोक कर कुछ लोगों ने 2 हजार रुपये ले लिए और बताया कि मैं बहराइच का एआरटीओ अधिकारी हूँ। फिर क्या था पुलिस ने अपना जल बिछाया और आज तीन लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गये। पकड़े गए तीनों आरोपियों में एक फर्जी एआरटीओ और दो उसके साथी है। यह लोग ट्रक वालों से जबरन रात को वसूली करते थे। आज पुलिस ने इन्हें पकड़ कर इन तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

हाइवे पर अपने आप को आरटीओ अधिकारी बता कर गाड़ी वालों से वसूली करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार | New India Timesपकड़े गए आरोपियों में एक बलरामपुर जिले का और दो बहराइच जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनके पास से एक वाहन भी बरामद हुआ है इसी वाहन से यह तीनों एआरटीओ बन कर अवैध रुप से भारी वाहनों से वसूली करते थे।

हाइवे पर अपने आप को आरटीओ अधिकारी बता कर गाड़ी वालों से वसूली करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार | New India Timesइस मामले में पकड़े गए आरोपी का अलग ही कथन है, वो अपने को बेगुनाह बात रहे हैं। जबकि सीओ पयागपुर ने साफ कर दिया के इन्हें रंगे हाथों पैसे लेते पकड़ा गया है। यह लोग अपनी गाड़ी पर एसडीएम और उत्तर प्रदेश सरकार भी लिखा कर इस घटना को अंजाम देते थे। यह लोग फर्जी एआरटीओ बन कर बाहर के ट्रक वालों को ही रोकते थे और उनसे वसूली करते थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version