मैनपुरी में हुआ श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के क्षत्रिय स्वाभिमान समारोह का आयोजन | New India Times

संदीप शुक्ला, मैनपुरी/लखनऊ (यूपी), NIT:

मैनपुरी में हुआ श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के क्षत्रिय स्वाभिमान समारोह का आयोजन | New India Times

श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के क्षत्रिय स्वाभिमान समारोह का आयोजन मैनपुरी में किया गया जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कृष्ण अवतार सिंह जी भाटी की अध्यक्षता व मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह राठौर पूर्व विधायक मैनपुरी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। राष्ट्रीय महामंत्री शकुन्तला तोमर मुख्य वक्ता श्री देवेंद्र सिंह राणा तथा राष्ट्रीय महामंत्री किरण चौहान व मध्य प्रदेश से विभिन्न पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह(बबलू भदौरिया), प्रदेश संगठन मंत्री कुलदीप सिंह सिकरवार, राष्ट्रीय युवा मंत्री रिशेन्द्र सिंह चौहान (शीशु), जिला संगठन मंत्री भारत सिंह परिहार एवं गिर्राज तोमर संगठन विस्तार केसरिया हिंदुस्तान निर्माण संघ युवा मोर्चा, पंकज सिंह सेंगर युवा प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए इस स्वाभिमान समारोह में पुष्प हार तथा शाल और श्रीफल भेंट कर के सबका सम्मान किया गया।
श्रीमती तोमर ने अपने उद्बोधन में क्षत्रिय समाज और सभी सवर्ण सामाजिक संगठनों को संगठित करने पर जोर देते हुए कहा कि तभी हम समाज में फैली कुरीतियों व समस्याओं का निराकरण कर पायेंगें। संगठन ने बहुत सारे सामाजिक कार्यों जैसे ग्रेजुएट छात्रों की प्लेसमेंट, गरीब कन्याओं के विवाह, बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों की पढ़ाई पूरी करवाना आदि मुद्दों पर चर्चा की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version