शिक्षित समाज ही देश की दिशा और दशा दोनों बदल सकती है: डॉ नजर अंसारी | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

शिक्षित समाज ही देश की दिशा और दशा दोनों बदल सकती है: डॉ नजर अंसारी | New India Times

खीरी टाउन फातिमा फाउंडेशन आफ इंग्लिश लैंग्वेज के बैनर तले आज एक शिक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फातिमा फाउंडेशन के चेयरमैन डाॅ नजर अंसारी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गान के साथ किया गया।

कार्यक्रम में फातिमा फाउंडेशन आॅफ इंग्लिश लैंग्वेज के छात्र एवं छात्राओं ने शिक्षा की महत्ता पर इंग्लिश में स्पीच दी। मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए डाॅ नजर अंसारी ने कहा कि शिक्षा हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बिना शिक्षा के इन्सान की जिन्दगी पशु के समान है। शिक्षित होकर हम न केवल देश को खुशहाली की ओर ले जा सकते हैं बल्कि खुद को भी बेहतर और जिम्मेदार नागरिक के रूप में ढाल सकते हैं। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज समाज और देश की दिशा और दशा में बदलाव लाने की जरूरत है और यह सिर्फ और सिर्फ शिक्षा से ही सम्भव हो सकता है। मौजूदा एजुकेशन सिस्टम पर अफसोस जाहिर करते हुए डाॅ अन्सारी ने कहा कि मौजूदा एजुकेशन सिस्टम आउट आॅफ डेट हो चुका है, इसे अति शीघ्र बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा कामर्शियल वेंचर बनकर रह गया है। देश में शिक्षा के नाम पर व्यापार हो रहा है। जनता को समबोधित करते हुए उन्होंने निवेदन किया कि जो जहाँ जिस हैसियत पर है बच्चों की शिक्षा पर जरूर ध्यान दे, हम सब जिम्मेदार नागरिकों पर अपनी अगली जेनेरेशन की खुशहाली और देश की तरक्की की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम को फातिमा फाउंडेशन के सचिव एम खालिद ने भी सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा हमें समाज में भेदभाव को मिटाकर समानता का सन्देश देती है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि की हैसियत से कारी सगीरुद्दीन साहब ने भी सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि आज के बच्चे कल के भारत का भविष्य हैं, हम सब देशवासियों को भारत के भविष्य (बच्चों) की तालीम पर खास तवज्जो देने की जरूरत है क्योंकि कल के भारत की जिम्मेदारी इनके ही कंधो पर आने वाली है। इन्हें कल के लिए तैयार करना हमारी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम को कई और सम्मानित लोगों ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन राजकीय इन्टर काॅलेज खीरी टाउन की कक्षा आठ की छात्रा ताहिरा ने किया। फातिमा फाउंडेशन की छात्रा प्रिया, नायशा, मुस्कान, सोनू, राधा, महिमा, प्रतिमा, शर्मीला, रफीक, अनामुल, मोबश्शिर आदि ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में कस्बा खीरी के काफी गणमान्य लोग उपस्थित रहे और बच्चो को आशीर्वाद दिया। ज्ञात हो कि कस्बा खीरी मे कई वर्षों से डाॅ नजर अंसारी अपने संसाधनों से निःशुल्क इंग्लिश की शिक्षा दे रहे हैं और अब तक हजारों बच्चों को शिक्षा दे चुके हैं और समय समय पर बच्चों में आत्मविश्वास जगाने के उद्देश्य से शहर व मोहल्ले मोहल्ले में कैम्प लगाकर शिक्षा जागरूकता सेमिनार भी करते रहते हैं। मौजूद लोगों ने डाॅ नजर अंसारी के निःशुल्क सेन्टर फातिमा फाउंडेशन और शिक्षा ले रहे बच्चों को आशीर्वाद दिया। लोगों का कहना है कि खीरी टाउन में यह पहला प्लेट फार्म है जहाँ निशुल्क हमारे बच्चे अंग्रेजी की शिक्षा पाने पा रहे हैं। फातिमा फाउंडेशन हमारे कस्बे का गौरव है। प्रार्थना सभा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। डाॅ नजर अंसारी के शिक्षा के प्रति समर्पण की भावना की चर्चा समूचे कस्बे में हो रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version