बोहरा समाज के 52 वें और 53 वें धर्मगुरु के जन्मोत्सव पर बोहरा समाज ने निकाला जुलूस | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बोहरा समाज के 52 वें और 53 वें धर्मगुरु के जन्मोत्सव पर बोहरा समाज ने निकाला जुलूस | New India Times

अंजुमन ज़कवी जमाअत के प्रवक्ता एवं पत्रकार मुल्ला तफ़ज़्ज़ुल हुसैन मुलायम वाला ने बताया कि स्थानीय बोहरा समाज द्वारा अपने 52 वें धर्मगुरु डॉ. सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन एवं 53 वें धर्मगुरु डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफ़ुद्दीन साहब (तउश) के 75 वें जन्मोत्सव के अवसर पर एक विशाल जुलूस अंजुमन ज़कवी जमाअत कमेटी एवं शबाब ए इदिज़्ज़हबी के तत्वावधान में एवं
शहर आमिल शेख अली असगर कोटावाला की अनुमति से एवं शेख ज़ाकिर भाई श्यामलाक की सदारत में क़ादरिया स्कूल से सुबह 9 बजे निकाला गया जो बुधवारा चौराहा, दाऊदपूरा, रोशन चौक , पाला बाज़ार, इक़बाल चौक, प्रकाश टाकीज़ होते हुए अंडा बाजार स्थित ज़कवी हवेली पर समाप्त हुआ।

जुलूस में समाज जन “अल्लाहु अकबर एवं मौला मुबारक मुबारक” के नारे बुलंद कर रहे थे। समाजजनों एवं बुरहानपुर की जनता सहित अन्य समाज द्वारा जुलूस का पुर ज़ोर स्वागत किया गया और मौके पर सभी ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी।
जुलूस में बड़ी संख्या में घोड़ो के बग्गियों में नन्हे मुंन्हे बच्चों रंग बिरंगी पोशाक में नजर आये। जुलूस को सफल बनाने में शेख कय्यूम इस्माईल सुरूरी, मुल्ला ज़फर खान बहादुर, शेख सैफ़ुद्दीन मन्नान, मुल्ला अली असगर टाकली बार वाला, मुल्ला हसन तकी, मुल्ला शब्बीर जफर, मोहम्मद भट्टी वाला, शेख फकरुद्दीन मन्ना, तालीब शमीम, अमीर भाई, अलीअसगर मॉर्डन, हुजेफा भाई, शकील खान बहादुर, शेख मुस्तुफा भट्टी वाला, शेख शाकिर लुक़मान जी, शेख अहमद भट्टी वाला सहित बड़ी संख्या में नन्हें मुन्ने बच्चे व समाज जन शामिल हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version