अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ पटना (बिहार), NIT:

बिहार के भागलपुर लायंस क्लब ऑफ फेमिना द्वारा क्रिसमस कार्निवाल का आयोजन फेयरीलैंड स्कूल में किया गया।
कार्यक्रम का उद्धघाटन पूर्व जिलापाल लायन प्रकाश नंदा, जोन चैयरपर्सन लायन पंकज टंडन, लायन ज्योतिपुंज मल्होत्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मूल उद्देश्य मोबाइल और टेलीविजन से दूर माँ और बच्चे को एन्जॉय करवाना था।

मुख्य आकर्षण सांता ने सभी बच्चों को पुरस्कार और टॉफ़ी दी। उपस्थित लोगों ने जमकर लज़ीज़ व्यंजन का लुफ्त उठाया। वही दूसरी तरफ बच्चों में भी गेम और सेल्फी कार्नर का आकर्षण देखते बन रहा था।
क्लब की अध्यक्षा सारिका खेत्रीवाल ने बताया कि, बच्चों के साथ- साथ हम बड़े भी बच्चों जैसे ही एन्जॉय करते हैं।

प्रोग्राम में सचिव निधि सेठ, कोषाध्यक्ष मोनिका बेजवानी, पूर्व अध्यक्ष सुनीता सिंघानिया, उपाध्यक्ष सारिका जैन, शशि मोहता, बिना शर्मा, विना सिंघानिया, नीलू, किरण, रेखा, साक्षी, उषा, पूनम, ममता, अरुणिमा, ज्योति, रेणु, अनु, कुशोरी, नैनी, नीलम, राखी, संजीता, शशि दालुका, उमा, पूजा के साथ क्लब की सभी मेंबर्स मौजूद रहीं।
