भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का मनाया गया जन्मदिन | New India Times

हनीफ खान, ब्यूरो चीफ सोनभद्र (मप्र), NIT:

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का मनाया गया जन्मदिन | New India Times

पिपरी कस्बा में पिपरी पेट्रोल पम्प पर मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल विहारी बाजपेयी के जन्म दिन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बडे ही धूम धाम से मनाया। जिला मंत्री विजय पटेल ने इस दौरान कहा कि देश के महान विद्वान, अंतराष्ट्रीय राज नेता और कवि अटल ने अपने जीवन को समाज के लिए समर्पित किया और अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश की। प्रदीप सिंह रानू ने कहा कि हमारा देश दुनिया में अलग पहचान रखता है उसमें अटल जी का अहम योगदान है। युवा नेता निशांत पाण्डेय ने कहा कि गुमनाम जिंदगी जी रहे समाज के अन्तिम व्यक्ति को वर्तमान सरकार ने सुधि ली है और उन्हें चिन्हित कर जाति प्रमाण पत्र मुहैया करा रही है यह सब यह दर्शाता है कि अटल जी की सोच को आगे बढाया जा रहा है। मौके सुनील दूबे, प्रमोद जायसवाल, धीरज श्रीवास्तव, अजित गुप्ता, हरिराम छवि, जयप्रकाश शुक्ला, विनोद जायसवाल, सुशील गुप्ता, विक्कीशाह, सुनील गिरि, भूषण श्रीवास्ताव समेत बडी संख्या में लोग उपास्थित रहे। सभा संचालन मनोज त्रिपाठी बाबा ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version