पुलिस प्रसासन की मौजूदगी में दो प्रेमीयों का हुआ मिलन | New India Times

हनीफ खान, ब्यूरो चीफ सोनभद्र (यूपी), NIT:

पुलिस प्रसासन की मौजूदगी में दो प्रेमीयों का हुआ मिलन | New India Times

बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा के दो प्रेमी पुलिस प्रशासन के प्रयासों से विवाह सुत्र में बंधे गये।
नधिरा निवासी युवक की गांव के ही युवती से कुछ अर्सा पहले आंखें चार हुईं और देखते ही देखते दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ने लगा और दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कस्में खाने के साथ साथ ही दोनों वैवाहिक जीवन व्यतीत करने के सपने देखने लगे। लेकिन कुछ प्यार के दुश्मनों को उनकी यह बात रास नहीं आई जिसके वजह से युवक शादी करने से इन्कार करने लगा तो मामला थाने पहूंच गया। पुलिस के संज्ञान में बात आने के बाद पुलिस ने सुझबुझ का परिचय देते हुए गांव के सम्भ्रांत व्यक्तियों व सपा की प्रदेश सचिव रुकसाना खानम के सहयोग से दोनों पक्षों के अभिभावकों को व युवक युवती को विवाह करने पे राज़ी कर लिया। परिणाम स्वरूप मंगलवार को बभनी थाने के सामने शिव मंदिर में दोनों का हिन्दू रीतिरीवाज के साथ विवाह संपन्न हुआ। दोनों युवक व युवती ने एक दूसरे को जैमाला पहना कर वैवाहिक जीवन जीने की कसम खाए।
उपरोक्त शादी में सपा की प्रदेश सचिव रुखसाना खानम ने युवती के ओर से कार्य क्रम में आए लोगों को लड्डू खिला कर स्वागत किया तो युवती को साड़ी चुड़ी सेंदूर देकर माता की तरह आशिर्वाद दिया व वर बनें युवक को सलामी के तौर नकद पांच सौ रुपए दे कर आशिर्वाद दिया। वहीं इस विवाह को संपन्न कराने में गांव के राजाराम पूर्व प्रधान, गुलाबचंद, रामसजीवन, रुद्र प्रसाद, की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस के इस कार्य की प्रशंसा लोग करने से अपने आप को रोक नहीं सके।
वर युवक का नाम राकेश कुमार पुत्र रामलोचन उम्र करीब 21 वर्ष व दूल्हन का नाम सखिना पुत्री शिवप्रसाद उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम नधिरा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version