मेहलक़ा अंसारी, लखनऊ/बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भारत के प्रसिद्ध बुज़ुर्ग शायर हक़ कानपुरी की एंजियोप्लास्टी लखनऊ के लारी कार्डियोलॉजिस्ट हॉस्पिटल में गत दिनों सम्पन्न हुई और अब वह अस्पताल से डिस्चार्ज हो कर लखनऊ में फिलहाल निवासरत हैं। भारत के प्रसिद्ध बुज़ुर्ग शायर हक़ कानपुरी के भतीजे और मध्य रेल्वे बुरहानपुर स्टेशन की वरिष्ठ स्टाफ श्री शकील अहमद सिद्दीक़ी ने बताया कि श्री हक़ ने अपने समस्त मित्रों, शुभ चिंतकों के अतिरिक्त भारत के समस्त अदब नवाज़ों से अपील की है कि वह ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ लाभ के लिए प्रार्थना करें । शकील अहमद सिद्दीक़ी ने यह भी बताया कि श्री हक़ कानपुरी के भांजे मेहशर कानपुरी का 24 दिसंबर 2018 सोमवार को इंतेक़ाल हो गया। साथ ही भारत के प्रसिद्ध शायर अफ़ज़ल मंगलूरी के बहनोई श्री जलील एहमद उस्मानी (75) का भी गत दिनों इंतेक़ाल हो गया। दोनों बंधुओं के लिए दुआ -ए – मग़फ़िरत की अपील की गई है।
