रायसेन जिला के मंडीदीप में जुआ सट्टा एवं अवैध शराब कारोबार के ख़िलाफ़ आवाज उठाने वाले पत्रकार के खिलाफ दर्ज हुआ फर्जी मुकदमा | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

रायसेन जिला के मंडीदीप में जुआ सट्टा एवं अवैध शराब कारोबार के ख़िलाफ़ आवाज उठाने वाले पत्रकार के खिलाफ दर्ज हुआ फर्जी मुकदमा | New India Times

मध्य प्रदेश के ज़िला रायसेन के मंडीदीप में जुआ सट्टा एवं अवैध शराब कारोबार के ख़िलाफ़ आवाज उठाने वाले पत्रकार राम भरोसे विश्कर्मा को षडयंत्र पूर्वक
झूठे मुकदमा में फंसाकर जेल भेजने का मामला सामने आते ही अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिती ने विरोध करते हुए पुलिस महानिदेशक से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय महासचिव सैयद ख़ालिद कैस ने मंडीदीप के पत्रकार राम भरोसे विश्कर्मा को मण्डीदीप थाना प्रभारी श्री संजय सिंह द्वारा षडयंत्र पूर्वक गिरफ्तार करने की निंदा करते हुए गिरफ़्तारी की प्रक्रिया को अवैधानिक बताया है।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की 1986 की गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार पत्रकार के विरुध्द दर्ज मुकदमे की बिना जांच एवं डीआईजी रैंक के पुलिस अधिकारी से निम्न स्तर के अधिकारी द्वारा गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी परन्तु मंडीदीप के इस मामलें में गृह मंत्रालय के दिशा निर्देश की अवहेलना की जा रही है।
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने पुलिस महानिदेशक से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version