परिवहन विभाग, ज़िला अस्पताल प्रशासन व ट्रैवल्स कंपनी के दो करोड़ रुपये के फर्जीवाड़ा का हुआ भंडा फोड़ | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ धुळे/नंदुरबार (महाराष्ट्र), NIT:

परिवहन विभाग, ज़िला अस्पताल प्रशासन व ट्रैवल्स कंपनी के दो करोड़ रुपये के फर्जीवाड़ा का हुआ भंडा फोड़ | New India Times

धूलिया परिवहन विभाग एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार परिवहन विभाग के अधिकारी कर्मी तथा ट्रैवल्स कंपनी के संचालक ने अधिकारियों से सांठगांठ कर 2 करोड़ रुपए की शासकीय ठगी का मामल उजागर हुआ है। प्रशासन को दो करोड़ का चूना लगाने की घटना उजागर होने से शहर में खलबली मच गई है। पुलिस ने तत्कालीन परिवहन अधिकारी, जिला शल्यचिकित्सक, तत्कालीन आरएमओ, अकाउंट मैनेजर, असिस्टेंट आरटीओ इंस्पेक्टर तथा देवराज ट्रैवल्स कंपनी और ओम शांति टूर्स एंड ट्रैवल्स के खिलाफ फर्जीवाड़ा कर फर्जी पंजीयन प्रमाण पत्र के माध्यम सरकारी राशि के लूट का मामला सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत पर दर्ज कराया गया है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सन 2013 से 2015 के आर्थिक वर्ष में बाल स्वस्थ अभियान के तहत ज़िला अस्पताल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के लिए 31 मैक्सिमो स्कूल वाहनों की पूर्ति हेतु वाहनों की सप्लाई करने का ठेका देवरा टूर्स एंड ट्रैवल्स तथा ओम शांति टूर्स एंड ट्रैवल्स को सौपा गया था। ट्रैवल्स कंपनी ने परिवहन विभाग अधिनियम की धज्जियां उड़ाते हुए वाहनों को परिवहन विभाग के कार्यालय में पासिंग करने लाया था जिसमें परिवहन विभाग के मापदंडों पर वाहन खरे नहीं उतरने के कारण परिवहन विभाग ने 31 वाहनों का रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण नहीं कराई थी लेकिन तत्कालीन परिवहन अधिकारी विकास पांडकर, सहायक वाहन निरीक्षक माने तथा आरटीओ कर्मी वरिष्ठ लेखा परीक्षक नंम्बर अलॉटमेंट और ज़िला चिकित्सालय के अधिकारियों की सांठगांठ से ट्रैवल्स कंपनी ने फर्जीवाडा कर नकली वाहनों का पंजीयन कर करीब दो करोड़ रुपये के वाहनों के बिल पास कराकर फर्जी दस्तावेजों से अधिकारियों ने साठगांठ की है। मोहाड़ी पुलिस थाने में संजय शर्मा की शिकायत पर विकास पांडकर तत्कालीन परिवहन अधिकारी धुलिया संभाग, सहायक वाहन निरीक्षक एसटी माने, वाहनों के नंबर अलॉटमेंट वरिष्ठ लेखा परीक्षक बीआर चौधरी, तत्कालीन शल्यचिकित्सक डॉ गोवर्धन मुरलीधर गायकवाड, ज़िला अस्पताल आरएमओ डॉक्टर चारुदत्त शिंदे, ज़िला अस्पताल अकाउंटेंट मैनेजर उदय देशपांडे, देवराज टूर्स एंड ट्रैवल्स के भाऊसाहेब धनराज पाटील तथा ओम शांति टूर्स एंड ट्रैवल्स के मालिक के विरुद्ध धारा 420, 465, 467, 468, 431, 34 के तहत धोखाधड़ी फर्जीवाड़ा अपराध सामाजिक कार्यकर्ता संजय शर्मा की शिकायत पर मोहाडी पुलिस स्टेशन में पंजीकृत कराया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version