26 दिसम्‍बर को निर्वाचक नामावली प्रारूप का होगा प्रकाशन | New India Times

मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

26 दिसम्‍बर को निर्वाचक नामावली प्रारूप का होगा प्रकाशन | New India Times

लोकसभा चुनाव के लिये फोटो निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण का कार्य 26 दिसम्‍बर से प्रारंभ होगा। निर्वाचक नामावली पर दावे आपत्तियां की जा सकेंगी। नामावली में नाम जोड़ने, संशोधन, क्षेत्र और नये मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिये आवेदन किये जा सकेंगे। भारत निर्वाचन आयोग की बेवसाईट www.nvsp.in पर भी ऑनलाइन यह आवेदन किये जा सकेंगे। लोकसभा निर्वाचन के लिये 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र नागरिकों का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल किया जायेगा। 26 दिसम्‍बर 2018 को फोटो मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन के साथ ही 25 जनवरी 2019 तक दावे आपत्ति प्राप्‍त किये जायेंगे। दावे आपत्तियों के निराकरण की अंतिम तिथि 11 फरवरी 2019 है। डाटाबेस अपडेशन, फोटोग्राफ, कंट्रोल टेबल अपडेशन एवं पूरक सूची की तैयारी एवं मुद्रण 18 फरवरी 2019 तक की जायेगी। मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन 22 फरवरी 2019 को होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version